देश

कितना खतरनाक है ‘जैश अल अदल’, जानें हमले के बाद पाकिस्तान क्यों हुआ आग-बबूला?

Jaish-Al-Adl: ईरान की सेना ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मिसाइलें दागी। ईरान की सेना ने यह हमला आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों पर किया. इस बीच पाकिस्तान और ईरान के बीच विवाद हो गया है. ईरान के इस हमले के बाद सवाल उठ रहा है कि जैश अल अदल इतना खतरनाक है कि उसने अहम पड़ोसी को दरकिनार कर हमला किया हैं. आइये जानते हैं क्या हैं जैश अल अदल जिसके खात्मे के लिए ईरान ने किए हमले-

यह भी पढ़ेंः Iran Air Strike On Pakistan: पाकिस्तान में घुसकर ईरान ने की एयरस्ट्राइक, आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों को बनाया निशाना

जैश अल अदल का हिंदी में अर्थ है न्याय की सेना. एक ऐसी सेना जो न्याय के लिए लड़ाई लड़े. इस आतंकी संगठन का मुख्यालय बलूचिस्तान में है. ये संगठन पहले जुंदल्लाह का हिस्सा था. जुंदल्लाह भी एक वैश्विक आतंकी संगठन है. इस आतंकी संगठन की स्थापना 2012 में हुई थी. ये आतंकी संगठन अक्सर ईरान में घुसकर अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है. जानकारी के अनुसार इसी संगठन के लड़ाकों ने ईरान से कुलभूषण जाधव को पकड़ा था.

3 देशों में आतंकी संगठन का नेटवर्क

यह आतंकी संगठन तीन देशों में अपना दखल रखता है. पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान और ईरान में भी इसका प्रभुत्व है. हालांकि बलुचिस्तान इस आतंकी संगठन का मुख्य ठिकाना है. अफगानिस्तान- पाक सीमा के पास ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में भी इसने कई गतिविधियां की हैं. ईरान में 2009 में पांच बड़े धमाके किए गए थे सभी धमाकों में इस आतंकी संगठन का नाम आया था. हालांकि इस संगठन से ईरान इसलिए नाराज है क्योंकि ईरानी बाॅर्डर पर स्थित सिस्तान बलूचिस्तान क्षेत्र को यह संगठन ज्यादा निशाना बनाता रहता है.

पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले का लिया बदला

पिछले साल दिसंबर में ईरान के सिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर इस आतंकी संगठन से हमला किया था. जिसमें 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. हालांकि हमले के बाद पाकिस्तान ने नाराजगी जताई थी. ईरान ने बलुचिस्तान के पंजगुर इलाके में हमला किया है. यह संगठन का मजबूत ठिकाना रहा है. वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में 2 बच्चों की मौत हो गई वहीं 3 अन्य घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: आगरा से अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकले उस्मान और प्रिंस, बोले- भगवान श्रीराम सबके हैं,

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

10 minutes ago

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

14 minutes ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

18 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

20 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

27 minutes ago