देश

Jalaun News: पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, 8 लाख रुपये में शूटरों को दी थी पति की सुपारी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी को पुलिस ने सुपारी किलर के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 8 लाख देकर शार्प शूटरों से उसने पति की हत्या कराने की पूरी कोशिश की है और अब पति अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है. जानकारी सामने आई है कि, घरेलू कलह व पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया था और अपने स्कूल दोस्त के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुलाने की सुपारी दी थी. घटना 12 अगस्त को हुई थी. इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी खंगाले थे, तब जाकर सुराग मिला और फिर पुलिस ने इस केस का खुलासा किया

मामला जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर इलाके से सामने आया है. यहां पर शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था. मीडिया सूत्रों के मुताबिक पत्नी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, पति उसे मारता-पीटता था और रोज विवाद करता था. इसीलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली. पत्नी ने 8 लाख रुपए की भारी भरकम रकम देकर शार्प शूटरों को पति को ठिकाने लगाने का ठेका दिया था, इसी के बाद 12 अगस्त को शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था. जानकारी सामने आ रही है कि, 12 अगस्त की सुबह 5 बजे संजय राजपूत टहलने निकले थे. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश युवकों ने उनको घेर लिया और फिर गोली मार दी. इसके तुरंत बाद ही हमलावर मौके से फरार हो गए थे. संजय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया और यहां पर संजय का इलाज चल रहा है. तो वहीं पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और शहर में लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया. इस सम्बंध में कई लोगों से पूछताछ की गई. इसी दौरान पुलिस को संजय की पत्नी पर शक हुआ और फिर पुलिस ने जब कड़ाई से संजय की पत्नी से पूछताछ की तो उसने जो बात बताई. उससे पुलिस के होश उड़ गए.

ये भी पढ़ें- UP News: मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई के मामले में बड़ा एक्शन, प्रशासन ने स्कूल को किया सील, मान्यता रद्द करने की तैयारी

फरार को जल्द ही पुलिस करेगी गिरफ्तार

मामले का खुलासा करते हुए जालौन के एएसपी असीम चौधरी ने मीडिया को बताया कि, इस ब्लाइंड केस की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और तमाम लोगों से पूछताछ की. मारपीट और उत्पीड़न से तंग आकर उसकी पत्नी ने हत्या की शाजिश रची थी और इसके लिए उसने कॉलेज के समय उसके साथ पढ़ने वाले एक साथी से सहायता ली और फिर 8 लाख रुपए में शार्प शूटरों को पति की हत्या की सुपारी दी थी. इसी के बाद शूटरों ने उसके पति को गोली मार दी थी. इस मामले में संजय की पत्नी और तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है. मामले में शामिल अन्य चार लोग फरार चल रहे हैं. पुलिस फरार लोगों की तलाश में दबिश दे रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

2 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

3 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

10 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

20 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

20 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

27 minutes ago