देश

UP News: अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बजरंगबली को लेकर दिया विवादित बयान, बताया गुंडा, VIDEO हुआ वायरल

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट मंडल डॉ. विजय पति द्विवेदी ने भगवान हनुमान को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उनकी जमकर आलोचना की जा रही है. उन्होंने बजरंगबली को गुंडा कह दिया है और इसी के बाद से उन पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि वह दो दिन पहले हमीरपुर सदर अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने स्टाफ और अन्य लोगों से बात करते हुए बजरंगबली को देव गुंडा कहा है. इस वायरल वीडियो में साफ सुनाई-दिखाई दे रहा है कि वह कुछ लोगों से बात कर रहे हैं और इसी दौरान वह किसी बात का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि, भगवान राम, सुषेण वैद्य को जबरदस्ती हनुमान जैसे देव गुंडा को भेज के मंगवा लिए थे. इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जिससे उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है. इस वायरल वीडियो में वह साफ तौर पर बजरंगबली के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल यहां कुछ लोगों ने स्वास्थ निदेशक से शिकायत की थी कि चिकित्सक पैसे लेकर घर पर इलाज करते हैं. इसी के बाद लोगों से बात करते हुए उन्होंने बजरंगबली बाबा के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया. बताया जा रहा है कि, लोगों की शिकायत पर स्वास्थ निदेशक चिकित्सक का बचाव कर रहे थे और इसी दौरान उनके बोल बिगड़ गए और उन्होंने बजरंगबली के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर दिया. तो वहीं वायरल इस वीडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से चुप्पी साधे है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: चंद्रयान के उतरने की जगह ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट को लेकर शफीकुर्रहमान बर्क ने दी प्रतिक्रिया, बोले-कलाम के नाम पर…”

फिसल गई थी जुबान

वहीं इस संबंध में तमाम फजीहत होने के बाद अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट मंडल डॉ. विजय पति द्विवेदी की ओर से सफाई सामने आई है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, उनकी जुबान फिसल गई थी और वह वह देव को गलत बोल गए. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, भगवान हनुमान उनके ईस्ट देव हैं और वह बहुत ही आध्यात्मिक हैं. उनका परिवार भी आध्यात्मिक है. आज वह जो कुछ भी हैं वह सब उनकी बदौलत ही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

6 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

23 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

29 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

41 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

47 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

48 minutes ago