Jammu kashmir news: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल ने आतंक से निपटने के लिए कमर कस रहे हैं. आज स्थानीय लोगों को सोशल मीडिया वेबसाइटों के माध्यम से आतंकवादियों द्वारा प्रसारित किए जा रहे वीडियो के बारे में चेतावनी जारी की गई. राज्य पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के वीडियो को बिल्कुल शेयर न किया जाए.
जम्मू कश्मीर पुलिस के एक बयान में कहा गया कि बॉलीवुड फिल्म ‘फैंटम’ के पोस्टर और अभिनेता सैफ अली की तस्वीर के साथ जैश ने पांच मिनट 55 सेकंड का एक वीडियो सोमवार दोपहर करीब दो बजे जारी किया. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इसे किसी भी हालत में प्रसारित होने से रोकें. क्योंकि ऐसी खबर या वीडियो से आराजकता फैल सकती है जो लोगों के हित में नहीं होगी.
‘संदिग्ध गतिविधियों के बारे में अधिकारियों को दें सूचना’
पुलिस ने एक बयान में लोगों को सचेत करते हुए कहा कि लोगों को इसे किसी भी तरह से किसी को फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए. साथ ही कहा कि लोगों को एक मैसेज के माध्यम से रिपोर्ट करना चाहिए कि उन्हें यह प्रचार वीडियो किससे मिला है. इसमें टेलीफोन नंबर और वीडियो प्राप्त होने की तारीख और समय के बारे में बताएं. पुलिस ने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी इसे प्राप्त करता है तो उसे भी अपने ऊपर के अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए.
पुलिस ने कहा, “किसी भी परिस्थिति में, इस वीडियो को फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए. यह याद रखना चाहिए कि इस तरह की सामग्री को पोस्ट करना और फॉरवर्ड करना यूएपीए की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है.”
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…