Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर में एंटी-टेरर ऑपरेशन: सुरक्षाबलों ने कहा- आतंकवादियों द्वारा प्रसारित किए जा रहे वीडियो को शेयर न करें लोग

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जैश के 5 मिनट 55 सेकंड के वीडियो के संबंध में जनता और पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए.

jammu kashmir
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jammu kashmir news: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल ने आतंक से निपटने के लिए कमर कस रहे हैं. आज स्थानीय लोगों को सोशल मीडिया वेबसाइटों के माध्यम से आतंकवादियों द्वारा प्रसारित किए जा रहे वीडियो के बारे में चेतावनी जारी की गई. राज्य पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के वीडियो को बिल्कुल शेयर न किया जाए.

जम्मू कश्मीर पुलिस के एक बयान में कहा गया कि बॉलीवुड फिल्म ‘फैंटम’ के पोस्टर और अभिनेता सैफ अली की तस्वीर के साथ जैश ने पांच मिनट 55 सेकंड का ए‍क वीडियो सोमवार दोपहर करीब दो बजे जारी किया. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इसे किसी भी हालत में प्रसारित होने से रोकें. क्योंकि ऐसी खबर या वीडियो से आराजकता फैल सकती है जो लोगों के हित में नहीं होगी.

‘संदिग्ध गतिविधियों के बारे में अधिकारियों को दें सूचना’

पुलिस ने एक बयान में लोगों को सचेत करते हुए कहा कि लोगों को इसे किसी भी तरह से किसी को फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए. साथ ही कहा कि लोगों को एक मैसेज के माध्यम से रिपोर्ट करना चाहिए कि उन्हें यह प्रचार वीडियो किससे मिला है. इसमें टेलीफोन नंबर और वीडियो प्राप्त होने की तारीख और समय के बारे में बताएं. पुलिस ने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी इसे प्राप्त करता है तो उसे भी अपने ऊपर के अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए.

पुलिस ने कहा, “किसी भी परिस्थिति में, इस वीडियो को फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए. यह याद रखना चाहिए कि इस तरह की सामग्री को पोस्ट करना और फॉरवर्ड करना यूएपीए की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital