देश

Jammu Kashmir के गांदरबल जिले में आतंकी हमला, डॉक्टर और 5 मजदूरों की हत्‍या

Terrorist Attack In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार (20 अक्टूबर की रात) को आतंकवादियों ने हमला कर दिया. यह हमला वहां एक सुरंग पर काम कर रहे गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाते हुए किया गया. इस हमले में एक डाक्टर समेत 6 लोगों की जान चली गई.

मृतकों में पांच लोग गैर-स्थानीय हैं, जिनमें दो अधिकारी वर्ग के हैं और तीन श्रमिक हैं. इनके अलावा हमले में एक स्थानीय डॉक्टर की भी मौत हुई है. इस हमले में पांच अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

CM उमर अब्दुल्ला के विधानसभा क्षेत्र में हमला

घटनास्थल जम्मू कश्मीर के नवनर्वाचित CM उमर अब्दुल्ला के चुनाव क्षेत्र में आता है, उन्होंने गांदरबल विधानसभा सीट से ही चनाव लड़ा था. रात को हुए आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया.

उन्होंने लिखा, ‘सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर है. ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. इस आतंकवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल हुए हैं. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक डॉक्टर और कई श्रमिकों की मौत हो चुकी है. मृतकों की संख्या में अभी वृद्धि हो सकती है. आतंकियों ने एक निजी कंपनी के श्रमिकों के शिविर पर फायरिंग की, जो एक निर्माणाधीन सुरंग पर काम कर रहे थे.

जम्मू और कश्मीर पुलिस के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, “गगनगीर, गांदरबल में आतंकवादी घटना. सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र को घेर लिया गया है. आगे की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी.”

ये भी पढ़ें- भारत के इस राज्य में कोहराम मचा सकता है चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर त​क के लिए जारी किया अलर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

19 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

35 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago