Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत के इस राज्य में कोहराम मचा सकता है चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर तक के लिए जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने रविवार को एक बयान में कहा कि 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है.

Weather Update
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने रविवार को एक बयान में कहा कि 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है. आईएमडी के सूत्रों ने बताया कि अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

आईएमडी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, “19 अक्टूबर को मध्य अंडमान सागर पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती क्षेत्र 20 अक्टूबर 2024 को सुबह (भारतीय समयानुसार 08:30 बजे) उत्तरी अंडमान सागर पर था. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.”

चक्रवात से बंगाल की खाड़ी में बन रहा दवाब

आईएमडी ने कहा, “तूफान के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह तक एक दबाव में तब्दील होने तथा 23 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य में एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इसके बाद 24 अक्टूबर की सुबह तक ये ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा.”

आईएमडी के महानिदेशक (डीजी) मृत्युंजय महापात्रा ने रविवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि इस प्रणाली के प्रभाव के कारण समुद्र की स्थिति खराब रहेगी. 21 अक्टूबर की सुबह तक हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी और उसी दिन शाम तक हवा की गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

120KM प्रति घंटे तक हो सकती है हवा की रफ्तार

मौसम विभाग के महानिदेशक ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. महापात्रा ने कहा, “जब चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से दूर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंचेगा तो हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.”

आंध्र, ओडिशा और प. बंगाल में भारी बारिश होगी

इस बीच उन्होंने मछुआरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने सलाह दी है कि वे चक्रवाती तूफान के कारण 25 अक्टूबर तक ओडिशा तट के समुद्र में ना जाएं. चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे तटीय राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है.

महापात्रा ने कहा, “ओडिशा के तटीय इलाकों में 23 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है. ओडिशा में 24 और 25 अक्टूबर को अधिकतम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा राज्य में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.”

ये भी पढ़ें- काशी को करोड़ों की सौगात, पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest