एलन मस्क
दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क ने ‘EVM’ मशीनों को लेकर बड़ा आरोप लगाया. मस्क ने कहा कि EVM से चुनावों में धांधली की जाती है. चूंकि कंप्यूटर प्रोग्राम को हैक करना आसान है, इसलिए EVM पर भरोसा नहीं किया जा सकता.
एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बारे में बात कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका में चुनाव बैलट पेपर से कराने चाहिए, न कि ईवीएम से. उन्होंने डोमिनियन कंपनी की वोटिंग मशीनों की एफिशिएंसी पर सवाल खड़े किए.
अमेरिका में डोमिनियन कंपनी की वोटिंग मशीनों को धता बताते हुए मस्क बोले, “फिलाडेल्फिया और एरिजोना के अलावा इन मशीनों का उपयोग और कहीं नहीं किया जाता. इन दोनों ही जगह पर डोनाल्ड ट्रंप वाली रिपब्लिकन पार्टी की हार हुई. यह अजीब इत्तेफाक है.”
मस्क के मुताबिक, EVM से चुनाव कराने की बात उनके गले नहीं उतरती. इसलिए, वे कुछ माह पहले भी ईवीएम को लेकर सवाल उठा चुके हैं. दूसरी ओर, मस्क के आरोपों को वोटिंग मशीन बनाने वाली कंपनी डोमिनियन ने गलत करार दिया है.
यह भी पढ़िए: Elon Musk की Tesla का नया रोबोट ‘Optimus’, ड्रिंक सर्व करने से लेकर बच्चों की देखभाल तक करेगा ऐसे काम
ट्रंप का खुलकर समर्थन कर रहे मस्क
बता दें कि अमेरिका में इसी साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं. एलन मस्क रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख चेहरे डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. ट्रंप का मुकाबला कमला हैरिस से होना है.
— भारत एक्सप्रेस
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…