देश

Jammu And Kashmir: पुंछ में गश्त पर निकले नायब सूबेदार समेत दो जवान नदी में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक उफनते नदी में भारतीय सेना के दो सैनिक बह गए हैं. इनमें से एक सैनिक की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है जबकि दूसरे सैनिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरानकोटे के पोशाना में ये सैनिक डोगरा नाला पार कर रहे थे, लेकिन भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ के कारण वे पानी के तेज बहाव में बह गए. सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम दोनों की तलाश में जुटी हैं लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चला है.

पुलिस की टीम जिले के विभिन्न हिस्सों में लोगों को भारी बारिश के बाद नदी/नालों से दूर रहने की सलाह दे रही है. जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को रातभर हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाओं के बाद शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई.

अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल और काजीगुंड स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा भी दिनभर के लिए निलंबित कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मेहर, कैफेटेरिया मोड़, कीला मोड़, सीता राम पासी और रामबन के पंथियाल में भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं.

लोगों को हाईवे से दूर रहने की सलाह

पंथियाल सुरंग की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा बह गया है. यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद सड़क को साफ करने और प्रभावित हिस्सों की मरम्मत का काम जारी है. अधिकारियों ने कहा, ‘‘लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक रास्ता साफ करने और मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे राजमार्ग पर यात्रा न करें.’’

ये भी पढ़ें: MP: दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर शेयर की थी पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर की विवादित तस्वीर

बता दें कि सीमावर्ती जिलों-पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले वैकल्पिक संपर्क मार्ग मुगल रोड पर भी पुंछ जिले में राता चंभ के पास कई जगहों पर भूस्खलन हुआ. अधिकारियों के अनुसार, मार्ग साफ करने वाली एजेंसियां यातायात की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago