देश

UP Weather Alert: आने वाले चार दिनों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, यूपी के 40 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार

UP Weather Alert: यूं तो उत्तर प्रदेश में लगातार तमाम जिलों में बारिश हो रही है. पश्चिम यूपी से लेकर प्रदेश के कई जिलों में लगातार गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो रही है. लखनऊ से लेकर कानपुर, उन्नाव व आस-पास में तो आज सुबह 5-6 बजे रिमझिम बारिश हुई और रात भर बादल छाए रहे. तो वहीं मौसम विभाग ने अगले चार द‍िनों के लिए रेड अलर्ट भी जारी क‍िया है. इसी के साथ आने वाले दिनों को लेकर 40 जिलों में भारी बारिश होने के आसार जताते हुए चेतावनी जारी की है.

14 जुलाई तक झमाझम बार‍िश के आसार

शनिवार को ही मौसम विभाग ने आने वाले चार से पांच दिनों के लिए यूपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश के आसार जताए थे. तो वहीं बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 17 फीसदी अधिक है. मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक के लिए उत्तर प्रदेश में तेज बरसात, झंझावात, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मीडिया के लिए जारी बयान में बताया है कि 11 से 14 जुलाई के बीच भारी बरसात के आसार हैं. यह बारिश पूरे प्रदेश को एक साथ भिगो सकती है. कुछ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें- UP: मीडिया से भाग रहे मनीष दुबे का नया वीडियो आया सामने, ज्योति मोर्य के पति पर लगा दिया उल्टा आरोप, पूछा यह सवाल

बीते 24 घंटे का जाने हाल

रविवार को सुबह से ही लखनऊ सहित आस-पास के तमाम इलाकों में सुबह 5 बजे बारिश हुई है. तो वहीं 7 बजे तक खिली धूप निकल आई है. हालांकि इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी हुई है. अगर मौसम विभाग की मानें तो यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार की दोपहर तक फिर से बारिश का मौसम बन सकता है. तो वहीं बीते 24 घंटे में मानसून की सक्रियता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा रही है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य बारिश हुई है. तो इस दौरान बिजनौर के चांदपुर में 70 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है. जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बारिश गाजीपुर में 45.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है. वहीं लखनऊ में एयरपोर्ट की तरफ अच्छी बरसात हुई और 9.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. उमस और बढ़ी, आद्रता 92 फीसदी रिकॉर्ड की गई. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून टर्फ के उत्तर दिशा की ओर अच्छी बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड से सटे यूपी के जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो रविवार को उत्तराखंड से सटे यूपी के जिलों में भारी से बहुत अधिक बारिश हो सकती है. इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लखनऊ और आसपास के जिलों में रविवार से लेकर 11 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है. बता दें कि बारिश के चलते प्रदेश भर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 38.7 डिग्री और लखीमपुर खीरी में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि उमस के चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. प्रदेश में सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 22.5 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग ने दर्ज किया है.

8 जिलों में भारी बारिश के लिए जारी हुआ अलर्ट

रविवार के लिए मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. करीब 40 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की सम्भावना जताई गई है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, मानसून में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र यानी ट्रफ लाइन वर्तमान में जैसलमेर से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है. इस कारण तराई बेल्ट में भारी बारिश के आसार हैं.

इन आठ जिलों में जारी हुआ अलर्ट

प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख में लगातार तेज होता देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने राज्य स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर,मेरठ, अमरोहा और बागपत में भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां पर रविवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

24 से अध‍िक ज‍िलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 से अधिक जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कौशांबी में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी के साथ मौसम विभाग ने गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, कासगंज, एटा, हरदोई, फर्रुखाबाद, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में भी येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश की सम्भावना जताई गई है. बारिश के दौरान किसानों को खेतों में जाने से मना किया गया है.

शनिवार को हुई बारिश इस तरह रही

बता दें कि प्रदेश में कई दिनों से लगातार बारिश जारी है. इसी दौरान शनिवार को अलग-अलग जिलों में हुई बारिश कुछ यूं दर्ज की गई- सर्वाधिक बारिश आगरा में 18.7 मिलीमीटर और इटावा में 18 मिलीमीटर दर्ज की गई. तो इसी के साथ बरेली में 16.6,मेरठ में 16.8, सुल्तानपुर में 15.6, वाराणसी में आठ, लखनऊ में 9.4, मुरादाबाद में 9 मिलीमीटर, गाजीपुर में 8.0 मिलीमीटर, अलीगढ़ में 5.0 मिलीमीटर,मुजफ्फरनगर में 8.2 मिलीमीटर, शाहजहांपुर में 6.0 मिलीमीटर और हमीरपुर में 5.4 मिलीमीटर.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

9 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

45 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 hour ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

2 hours ago