देश

Himachal Pradesh: कुल्लू में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर, नेशनल हाईवे 3 का एक हिस्सा बहा, एटीएम बूथ भी पानी में समाए

Himachal Pradesh Rains: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर है और यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. ब्यास नदी के उफान पर होने से नेशनल हाईवे 3 का एक हिस्सा बह गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके अलावा कई दुकानें और एटीएम बूथ भी नदी में बह गए.

जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे 3 पर मंडी से कुल्लू की ओर यातायात प्रतिबंधित है. वहीं मनाली में भी तेज बारिश के कारण लोगों का बुरा हाल है. यहां पानी के तेज बहाव में एक घर समा गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते, नदी के बहाव ने घर को अपने आगोश में ले लिया था.

सोलन जिले के कसौली में सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तीन निर्माणाधीन इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. अधिकारियों ने बताया कि इमारतों के निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

इसके पहले, शिमला स्थित मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी करते हुए आठ-नौ जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आठ-नौ जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Alert: आने वाले चार दिनों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट, यूपी के 40 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार

कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी

अत्यधिक भारी बारिश से संबंधित ‘रेड’ अलर्ट एक दिन में 204 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना को दर्शाता है. मौसम विभाग ने शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए वहां नौ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. विभाग ने राज्य में 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में नदियों में बाढ़ आने की आशंका को लेकर भी सतर्क किया है एवं निचले एवं मध्य पर्वतीय इलाकों में पानी, बिजली की आपूर्ति एवं संचार की सुविधाओं में रुकावट की भी आशंका जताई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

8 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

23 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

33 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago