जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जल्द ही दुनिया के शीर्ष 50 पर्यटनों स्थलों में जगह पाएगा. सिन्हा ने शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में ‘तीसरी जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप मीटिंग’ का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की. इस खास अवसर पर बोलते हुए, जम्मू और कश्मीर के एलजी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, जम्मू और कश्मीर जल्द ही दुनिया के शीर्ष 50 गंतव्यों में अपनी जगह बना लेगा और यह वैश्विक यात्रियों की यात्रा सूची में भी शामिल होगा.”
वुलर झील के किनारे देश का सबसे बड़ा बुक विलेज
एलजी सिन्हा ने कहा, “भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत, जी20 पर्यटन कार्य समूह पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो सतत विकास और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक उपकरण के रूप में पर्यटन के लिए एक रोडमैप प्रदान करेगा.” सिन्हा ने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर वुलर झील के किनारे देश का सबसे बड़ा बुक विलेज विकसित कर रहा है, इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों और लोकप्रिय स्थलों को अधिक स्थिर बनाना और आकर्षक विरासत स्थलों की सुंदरता को संरक्षित करना है. सिन्हा ने आगे कहा, “लगभग चार दशकों के लंबे अंतराल के बाद, जम्मू और कश्मीर ने बॉलीवुड के साथ संबंधों को पुनर्जीवित किया है और फिल्म क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करने और जेके को सबसे लोकप्रिय फिल्म शूटिंग गंतव्य बनाने के लिए 2021 में एक फिल्म नीति शुरू की है.”
इसे भी पढ़ें: G20 शिखर सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों के लिए खास फूड स्टॉल ‘बाजरा हब’, जम्मू-कश्मीर सरकार की रोजगार को लेकर खास पहल
जी20 के जरिए खास संदेश
एलजी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि राज्य में पर्यटन भारत के बहु-धार्मिक और बहु-सांस्कृतिक लोकाचार को भी दर्शाता है. वहीं उद्घाटन सत्र के दौरान बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोगो और थीम मिलकर भारत की जी20 अध्यक्षता का एक शक्तिशाली संदेश देते हैं, जो दुनिया में सभी के लिए न्यायसंगत और समान विकास के लिए प्रयासरत है. प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए, सिंह ने कहा, “भारत के G20 प्रेसीडेंसी का विषय-” वसुधैव कुटुम्बकम “या” एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य “- महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है.”
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…