देश

Jammu-Kashmir: आतंकियों के नापाक मंसूबों पर सेना ने फेरा पानी, पुंछ सेक्टर से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. सेना ने भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. इससे पहले मई में सेना के जवानों ने घुसपैठियों के मंसूबों पर पानी फेरा था. सेना की सरला बटालियन ने गुरुवार को पुंछ सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया, इस दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है. यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें एक एके-74, 468 राउंड वाली नौ मैगजीन ,दो 7.62 एमएम पिस्टल, चार मैगजीन शामिल हैं.

कोई गिरफ्तारी नहीं

बता दें कि गोला बारूद के अलावा सेना के जवानों ने एक स्मार्टफोन और सोलर चार्जर भी बरामद किया है. सेना के जवानों को दो रेन कैप, हैंड गलव्स भी मिले हैं. हालांकि, मौका-ए-वारदात से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

बता दें कि इससे पहले मई में भारतीय जवानों ने पुंछ सेक्टर से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था. आतंकियों के पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था. सेना के जवानों को खबर मिली थी कि अफगानिस्तान से आए कुछ आतंकवादी जम्मू के पुंछ में छिपे हुए हैं. सेना ने रात के समय सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें ये आतंकी पकड़े गए थे. पकड़े गए आतंकियों के पास से प्रेशर कुकर बम भी बरामद किया गया था, इस प्रेशर कुकर में 10 किलो के करीब आरडीएक्स रखा गया था.

यह भी पढ़ें: अफवाह मास्टर हैं नीतीश कुमार, भ्रष्टाचारी लालू यादव की गोद में बैठकर पीएम बनने का देख रहे सपना : BJP

डाउनटाउन में भी आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

इससे पहले अप्रैल में सेना ने श्रीनगर के डाउनटाउन में भी आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था. श्रीनगर पुलिस ने पुलवामा पुलिस और सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स की सहायता से पुलवामा से 2 ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया था. पूछताछ से पता चला कि लश्कर कमांडर रियाज सथरगुंड ने उन्हें श्रीनगर के नौहट्टा के राजौरी कदल इलाके में एक ठिकाना बनाने के लिए कहा था. इस पर सीआरपीएफ के साथ तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक घर में बनाए गए ठिकाने का पता चला.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

33 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

45 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago