देश

Cyclone Biparjoy: जखाऊ पोर्ट से आज शाम टकराएगा ‘बिपरजॉय’, कच्छ और सौराष्ट्र में रेड अलर्ट, एक लाख लोगों को किया गया शिफ्ट

Cyclone Biparjoy: गुजरात पर साइक्लोन बिपरजॉय का खतरा मंडरा रहा है. धीरे-धीरे ये तूफान नजदीक आ रहा है और गुरुवार शाम को यह जखाऊ पोर्ट से टकरा सकता है. अनुमान है कि इस लैंडफाल के बाद यह तूफान कमजोर पड़ जाएगा. साइक्लोन जब गुजरात के तटीय इलाकों से टकराएगा तब इसकी रफ्तार 120 से 150 किमी प्रति घंटे तक होगी और इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी. साइक्लोन को लेकर कच्छ और सौराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके पहले, साइक्लोन का प्रभाव कई इलाकों में देखने को भी मिल रहा है.

चक्रवात बिपरजॉय का असर पाटन के तटीय इलाकों में देखने को मिला जहां बारिश के साथ तेज़ हवाएं चल रही हैं. जबकि कच्छ के मांडवी में चक्रवात बिपरजोय के प्रभाव के कारण तेज हवाओं के साथ-साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. दमन के तटीय इलाकों में भी साइक्लोन का असर देखने को मिल रहा है जहां अरब सागर की लहरें तट से टकरा रही हैं.

लोगों को तटों पर न जाने की हिदायत

मांडवी में तेज हवाओं और बारिश के साथ-साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. इस वजह से लोगों को तटों पर जाने से मना किया गया है. इसके अलावा गुजरात के मोरबी में भी बारिश हुई है. गुजरात के अलावा महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी साइक्लोन का असर देखने को मिल रहा है. तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और कच्छ ज़िले में अगल 3 घंटे में मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) और हल्की गरज के साथ 40 किमी प्रति घंटे से कम रफ्तार की हवाओं के होने की संभावना है.

एक लाख से अधिक लोगों को निकाला गया

वहीं NDRF के DG अतुल करवाल के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय का असर कच्छ में अधिक रहेगा. हमारी टीम सौराष्ट्र, द्वारका, जामनगर, गिर सोमनाथ, पोरबंदर में भी तैनात हैं. हमारी एयरलिफ्ट के लिए भटिंडा, कुंडली और चेन्नई में 5-5 टीम रिज़र्व में हैं. तट के 0-5 किमी के दायरे में और बाढ़ आशंका जगह पर रहे लोगों को निकाला है जिनकी संख्या 1 लाख से ऊपर है.

भुज में कई गांवों को खाली करा दिया गया है और करीब 50,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है. सभी शेल्टर होम पर पुलिस, मेडिकल, खाने, पीने की व्यवस्था की है. NDRF, SDRF, मरीन, BSF, सेना की टीमें तैनात हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

1 minute ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

9 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

13 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

23 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

34 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

36 minutes ago