इलाके में तैनात सुरक्षाबल
Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्द लगातार शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. तो दूसरी ओर सुरक्षाबल लगातार उनके इरादों को परास्त कर रहे हैं. सोमवार को डोडा जिले के देसा वन क्षेत्र में आतंकियों के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
ताजा खबर सामने आ रही है कि इनमें से एक अधिकारी समेत चार जवानों ने दम तोड़ दिया है. तो दूसरी ओर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है.
इसी के साथ ही जम्मू-डोडा हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
सेना की ह्वाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना और पुलिस की ओर से डोडा के उत्तर में सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान जारी था. रात लगभग 9 बजे आतंकियों के साथ मुढभेड़ शुरू होने के बाद भारी गोलीबारी हुई.
ये भी पढ़ें-आधार कार्ड की प्रामाणिकता जांचने के लिए करें बस ये आसान से काम, जानें क्यों माना गया है इसे जरूरी?
अतिरिक्त सैनिकों को इलाके में भेजा गया है. तो वहीं मुठभेड़ को लेकर अधिकारियों ने बताया मुठभेड़ तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने शाम करीब 7.45 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है. डोडा में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
बता दें कि जम्मू कश्मीर में इधर कई दिनों से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. इसी क्रम में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 24 घंटे पहले ही सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था. इन लोगों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, नियंत्रण रेखा के पास हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी बड़े हमले की तैयारी में थे लेकिन इससे पहले पुलिस और सेना के सतर्क जवानों ने उन सभी के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया.
मालूम हो कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. 9 जून को दहशतगर्दों ने रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला कर दिया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी. बस खाई में गिर गई थी. आतंकियों की ओर से 9 से 11 जून के बीच चार हमले किए गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…
Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग बंद होने के बाद…
MODI GOVT VB-G RAM JI SCHEME RURAL REVOLUTION: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047'…
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…