देश

जम्मू-कश्मीर में गरीबों का हक छीन लेगा कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी का गठबंधन— BJP के चुनाव प्रभारी जी. किशन रेड्डी

G Kishan Reddy Press Conference: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) पार्टी का गठबंधन होना सही नहीं है. इनका गठबंधन वहां गरीबों का हक छीन लेगा. ये कहना है केन्द्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर में भाजपा के चुनाव प्रभारी जी. किशन रेड्डी का.

जी. किशन रेड्डी आज नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा बोल रहे थे. कांग्रेस और राहुल गांधी का नाम लेकर रेड्डी बोले- मैं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के घोषणा पत्र के संदर्भ में उनकी राय क्या है?

रेड्डी ने कहा कि जो लोग देश में संविधान लेकर घूमते थे और लोकसभा चुनाव में लोगों को गुमराह करते थे, वही लोग आज बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं.

नेकां से गठबंधन की वजह बताएं राहुल गांधी: भाजपा नेता

बकौल रेड्डी, “जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) पार्टी अपने घोषणा पत्र में अनुच्छेद-370 को फिर से बहाल करने की बात कर रही है. नेशनल कांफ्रेंस पार्टी फिर से जम्मू-कश्मीर में अलग झंडा लगाने की बात कर रही है. अनुच्छेद-370 हटने के बाद वहां पर ओबीसी, एससी और एसटी-एक्ट में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए, जिसके कारण से वहां का जन-जीवन खुशहाल हुआ है, वहां के लोगों को आधुनिक विकास देखने को मिला है और शांति व खुशहाली का जीवन जीने का अधिकार मिला है. आज नेशनल कांफ्रेंस पार्टी उनके इन अधिकारों को बदलने की बात कर रही हैं. मैं पूछना चाहता हूँ कि इन सब मुद्दों पर राहुल गांधी बताएं कि उनकी और उनकी पार्टी की राय क्या है.”

किशन रेड्डी ने आगे कहा, “आज जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी पाकिस्तान के साथ ट्रेड की बात कर रही है, मैं पूछना चाहता हूँ कि ये मुद्दा राज्य सरकार का है या केंद्र सरकार का? मैं ये भी पूछना चाहता हूं कि आप पाकिस्तान के साथ कौन-सा ट्रेड करना चाहते हैं? आज बस कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी मिलकर जम्मू कश्मीर को जाति, धर्म और मजहब में बांटना चाहती है.”

‘इस चुनाव को जाति-मजहब से ऊपर उठकर देखना चाहिए’

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी को इस चुनाव को जाति व मजहब से ऊपर उठकर देखना चाहिए. उन्हें जम्मू-कश्मीर के हितों की बात करनी चाहिए, देश को बांटने वाला उनका ये घोषणा पत्र और गठबंधन फिर से उस क्षेत्र को विकास के मार्ग से पीछे करने वाला है. आज अनुच्छेद-370 व 35ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में 890 केन्द्रीय कानूनों को लागू कर दिया है. जिसके कारण से वहां के लोगों को तेज रफ्तार से विकास, खुशहाली, शांति और ट्रेड में नई गति मिली है. मगर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी उसे मजहब के नाम पर बर्बाद करना चाहती है.”

उन्होंने कहा, “नेशनल कांफ्रेंस पार्टी आज जेलों में बंद कैदियों को बाहर निकालने की बात कर रही है. जनता कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी से पूछना चाहती है कि क्या आप लोग फिर से जम्मू-कश्मीर में आतंक, अलगाव और अशान्ति को जन्म देना चाहते हैं? आप लोग फिर से सेना के साथ अभद्र व्यवहार और पत्थरबाजी करवाना चाहते हैं? आप लोग फिर से बंद, हड़ताल और असुरक्षा का युग लाना चाहते हैं?”

‘अपनी सहयोगी पार्टी के घोषणा पत्र पर क्यों नहीं बोल रहे राहुल गांधी’

उन्होंने कहा, “आज राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में हुई डॉ. बेटी की हत्या पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के घोषणा पत्र पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. आज हरी पर्वत और शंकराचार्य पर्वत का नाम बदलने की बात हो रही है, इस पर कांग्रेस और राहुल गांधी कुछ नहीं बोल रहे हैं. हिंदुओं के विरोध में जो ये इको सिस्टम काम कर रहा है उसे बीजेपी और इस देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.”

जी. किशन रेड्डी ने कहा कि हम गांव-गांव, घर-घर जाकर जम्मू कश्मीर के लोगों को बताएंगे कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी उनके साथ छल कर रही है और फिर से देश को बांटने का भरपूर प्रयास कर रही है. उनके इन नापाक मंसूबों को जम्मू कश्मीर की जनता और बीजेपी कभी भी पूरा नहीं होने देगी.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

2 hours ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

3 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago