देश

जम्मू कश्मीर के पूर्व SSP मोहन लाल भगत ने थामा BJP का दामन, कहा- PM Modi के विजन से प्रभावित

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu and Kashmir Assembly Elections) के ऐलान के बाद में यहां राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में एसएसपी रहे मोहन लाल भगत ने भाजपा का दामन थाम ल‍िया है. भाजपा में शाम‍िल होने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ. पीएम मोदी के विजन से प्रभावित होकर मैंने यह फैसला लिया है.

उन्होंने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत पार्टी है, दूसरे दलों के गठबंधनों का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पार्टी जो भी हमें जिम्मेदारी देगी, उसे मैं निभाऊंगा. पहले भी मैं समाज सेवा में समर्पित रहा हूं और आगे भी रहूंगा.

दरअसल एसएसपी मोहन लाल भगत के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है. उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट के लिए आवेदन किया है और मंजूरी मिल चुकी है. चर्चा के मुताब‍िक मोहन लाल भगत अखनूर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. यह सीट दलित समुदाय के लिए आरक्षित है. ऐसे में माना जा रहा है कि भगत चुनावी मैदान में एंट्री कर सकते हैं.

भगत अपने बेदाग सेवा रिकॉर्ड और पूरे जम्मू क्षेत्र में प्रभावशाली उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं. भगत ने वीरता के लिए पुलिस पदक (2002 और 2010), पराक्रम पदक (2008), डीजीपी का प्रशस्ति पदक (2012), और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (2020) प्राप्त किया है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है. 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा. मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, इनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है। जबकि, कुल 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है.

पूरे जम्मू कश्मीर में करीब 11,838 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं. यह केंद्र 9169 स्थानों पर बनाए जाएंगे. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 9506 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसतन 735 मतदाता हैं. जम्मू कश्मीर में चुनाव आयोग ने इस बार 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 74 जनरल, 9 एसटी व 7 एससी सीटें हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में गरीबों का हक छीन लेगा कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पार्टी का गठबंधन— BJP के चुनाव प्रभारी किशन रेड्डी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

4 hours ago