दुनिया

नेपाल: नदी में बस गिरने से गई 27 यात्रियों की जान, पीएम मोदी ने की 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

Nepal Bus Accident : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नेपाल जा रही बस बीते रोज मार्स्यांग्डी नदी में गिरने से दो दर्जन से ज्यादा यात्रियों की जान चली गई. हादसे में अब तक 27 मौतों की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, कई अन्य लोग घायल हैं. उस बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से नेपाल बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए आज मुआवजे का भी ऐलान किया गया. हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुआवजे की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”प्रधानमंत्री ने नेपाल के तनहुन जिले में हुई दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना: PM मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के तनहुन जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जाहिर किया था. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय दूतावास दुर्घटना के पीड़ित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा. उन्होंने कहा था— नेपाल के तनहुन जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई जानों की हानि से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.”

मार्सयांगडी नदी में गिर गई थी भारतीय टूरिस्ट बस

नेपाल के तनहुन जिले में शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय टूरिस्ट बस मार्सयांगडी नदी में गिर गई थी. इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया था. उन्होंने कल हादसे का संज्ञान लेते हुए राहत आयुक्त कार्यालय को राहत कार्यों के निर्देश दिए. सीएम के निर्देश पर राहत आयुक्त ने महराजगंज के एसडीएम और सीओ नौतनवा के साथ एसएचओ सनौली को मौके पर भेजा. साथ ही महाराष्ट्र सरकार से संपर्क किया. वहीं शवों को सड़क मार्ग से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां से एयरक्राफ्ट से महाराष्ट्र भेजा जाएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

14 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

21 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

41 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago