देश

वैष्णो देवी सीट से बीजेपी को मिली जीत, बलदेव राज शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार को 2381 वोटों से हराया

Jammu Kashmir Election 2024 Vaishno Devi Seat Result: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से एक वैष्णो देवी सीट से बीजेपी को जीत मिली है. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलदेव राज शर्मा को जीत मिली है. बीजेपी उम्मीदवार बलदेव शर्मा को 13753 वोट मिले हैं. जबकि, इस सीट से दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार जुगल किशोर रहे. उन्हें 11372 वोट मिले. जबकि, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह को 4582 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

जम्मू-कश्मीर की यह सीट बहुत अहम मानी जा रही थी. यह विधानसभा सीट साल 2022 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. बता दें कि इस विधानसभा सीट पर बीते 27 सितंबर को वोटिंग हुई थी.

जानकारी रहे कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत कई नई विधानसभा सीटें अस्तित्व में आई थीं, जिनमें माता वैष्णो देवी सीट भी शामिल थी. इस बार के विधानसभा चुनाव में यह सीट इसलिए चर्चा में रही क्योंकि इसका नाम प्रसिद्ध तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी के मंदिर के नाम पर पड़ा.

वैष्णो देवी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तरकीबन 73 हजार से अधिक मतदाता हैं. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं का हिस्सा 23 फीसदी से अधिक है. वहीं, अनुसूचित जनजाति के मातदाता 15 फीसदी से अधिक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

4 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago