पीएम मोदी की हरियाणा चुनाव से जुड़ी पुरानी तस्वीर वायरल.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इसमें वह भारतीय जनता पार्टी और इनेलो के साझा उम्मीदवार देवीदास के लिए चुनावी प्रचार कर रहे हैं. फोटो उस वक्त की है, जब नरेंद्र मोदी भाजपा के आम कार्यकर्ता थे.
‘मोदी आर्काइव’ नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर की गई इस फोटो में देखा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी अन्य नेताओं के साथ मंच पर बैठे हुए हैं. फोटो में देखा जा सकता है, पीछे लगे बैनर में लिखा है, ”सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा और इनेलो के साझे उम्मीदवार देवीदास को विजय बनाएं.”
यह फोटो ऐसे वक्त में वायरल हुई है, जब हरियाणा में भाजपा एक नया कीर्तिमान रचने जा रही है. रुझानों में भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है. रुझानों में भाजपा के खाते में 46 से ज्यादा सीटें मिलती दिखा रही है.
इस पोस्ट में लिखा है, ”नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन जमीन से लेकर ऊपर तक एक विशाल समर्थन आधार बनाने में समर्पित कर दिया है. उनके आजीवन समर्पण का परिणाम उन्हें और भाजपा को चुनाव दर चुनाव प्राप्त होने वाले ऐतिहासिक जनादेश में परिलक्षित होता है.” उधर, पीएम मोदी की यह पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
बाबू देवीदास हरियाणा के सोनीपत से तीन बार विधायक रहे थे. वह पहली बार 1977 में सोनीपत से विधायक बने थे. इसके बाद साल 1982 और 1987 में भी सोनीपत विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. खास बात यह भी है कि 2014 में एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व विधायक बाबू देवीदास को देखते ही अपने पास बुलाया था. इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल जाना था.
यह भी पढ़ें- Haryana Assembly Polls: वोटों की गिनती के बीच सीएम Nayab Singh Saini का ये Video क्यों हो रहा Viral
नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी रहते हुए देवीदास के लिए चुनाव प्रचार पहुंचे थे. इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी ने तीनों बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय देवीदास को भी निमंत्रण दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…
Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…