देश

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में अनंतनाग, त्राल और डोडा सहित नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार शामिल हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. फारूक अब्दुल्लाह के घर मीटिंग के बाद पहली लिस्ट जारी की गई है. सोमवार को दोनों पार्टियों ने सीट बंटवारे के साथ ही गठबंधन का अंतिम रूप दिया.

नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 और कांग्रेस 32 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन के तहत जम्मू- कश्मीर की 90 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इसके अलावा जेएंडके पैंथर्स पार्टी और सीपीआई (एम) को एक-एक सीट दी गई है. वहीं, पांच विधानसभा क्षेत्र- डोडा, नगरोटा, सोपोर, बहिनाल और भद्रवाह में दोनों पार्टियों ने साथ में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. ऐसे में दोनों ही पार्टिंयां इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में अपने-अपने उम्मीदवार उतारेगी.

तीन चरणों में संपन्न होंगे चुनाव

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण में 24 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें नेशनल क्रॉफ्रेंस घाटी में 12 और जम्मू क्षेत्र में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, कांग्रेस जम्मू क्षेत्र में दो और घाटी में तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण के चुनाव 18 सितंबर को, दूसरे चरण के चुनाव 25 सितंबर को और तीसरे और आखिरी चरण के चुनाव 1 अक्टूबर को संपन्न होंगे. जबकि, चुनाव-परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे. बता दें कि आर्टिकल 370 हटाने और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को विभाजित किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है. जम्मू-कश्मीर में इसके पहले साल 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

59 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago