देश

J&K Poll Result: माकपा नेता MY Tarigami की कुलगाम से लगातार 5वीं जीत

Jammu-Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर की कुलगाम विधानसभा सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPI (M) के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार सयार अहमद रेशी को 7,838 वोटों से हराया है. सयार को कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी द्वारा समर्थन प्राप्त था, जिसने धार्मिक आधार पर मतदाताओं को ध्रुवीकृत करने का प्रयास किया था. वहीं तारिगामी को नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन प्राप्त था, जिसने कुलगाम में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था.

तारिगामी ने कुल  33,634 वोट हासिल किए, जबकि सयार अहमद रेशी ने 25,796 वोट हासिल किए. पीडीपी के उम्मीदवार मोहम्मद अमीन डार 7,561 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं. कुलगाम में 18 सितंबर, 2024 को चुनाव के पहले चरण में मतदान हुआ था. तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 63.45 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2014 के 65 प्रतिशत से थोड़ा कम है.

तारिगामी इस क्षेत्र के एक प्रमुख नेता हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं, उन्होंने 1996, 2002, 2008 और 2014 में कुलगाम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है.

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: महबूबा मुफ्ती की बेटी Iltija Mufti को पहले ही चुनाव में मिली हार, खानदानी सीट पर मिली शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

7 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

19 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

57 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago