कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा.
Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस (Congress) को 37 सीटों पर कामयाबी मिली है. एक ओर जहां भाजपा ने इस जीत के साथ हैट्रिक लगाई है, तो दूसरी ओर सत्ता में आने का सपना देख रही कांग्रेस को करारा झटका लगा है. चुनाव में मिली इस हार को लेकर कांग्रेस ने बयान जारी किया है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ये तंत्र की जीत हुई है, लोकतंत्र की नहीं. जमीनी स्तर पर जो दिखाई दे रहा था, ये परिणाम के बिल्कुल उलट साबित हुए हैं. पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं से शिकायतें मिल रही थीं. जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगी. इस हार को हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं.
कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हम एक या दिन में चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे. स्थानीय अधिकारियों पर दबाव था, जिसकी वजह से कुछ गलत होने का भी अंदेशा है. कई सीटें राज्य में ऐसी हैं, जहां पर हम हार नहीं सकते हैं, लेकिन फिर भी वहां पर हार मिली है. ये नतीजे जो आए हैं, वह भावनाओं के खिलाफ हैं.
जयराम रमेश ने आगे कहा कि तीन जिलों में मतगणना को लेकर गंभीर शिकायतें मिली हैं, इसे इकट्ठा करके एक-दो दिन में चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत करेंगे. हरियाणा के ये परिणाम पूरी तरह से विरोधाभासी, अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक हैं.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…