देश

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- ‘जम्मू-कश्मीर के लोग जम्हूरियत के साथ खड़े हैं’, आर्टिकल-370 हटने के बाद लोगों में उत्साह

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान बुधवार को जारी है. दूसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं और जन भावनाओं का प्रतीक है.

आर्टिकल-370 हटने के बाद लोगों में उत्साह

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सालों बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं. यह पहला चुनाव है, जिसमें 6 साल के लिए नहीं, बल्कि 5 साल के लिए विधानसभा सदस्य चुने जाएंगे. आर्टिकल-370 हटने के बाद लोगों में जो उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है, वह स्पष्ट करता है कि जम्मू-कश्मीर के लोग जम्हूरियत के साथ खड़े हैं. वह उन ताकतों के खिलाफ हैं, जो अलगाववाद और आतंकवाद के जरिए राज्य की सुरक्षा और समृद्धि को हाईजैक कर रहे थे.

तमाम राजनीतिक दल के नेताओं की ओर से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील और राजनीतिक दलों के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप पर नकवी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला का यह कहना कि राहुल गांधी को जम्मू में अधिक प्रचार करना चाहिए, बस राजनीतिक दबाव की एक और बानगी है. इन लोगों के सिर मुड़ाते ही ओले पड़ गए हैं. चुनाव का माहौल उन्हें यह समझा रहा है कि जमीनी हकीकत क्या है.

भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे बड़ा: नकवी

उन्होंने आगे कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे बड़ा है. इस चुनाव में भागीदारी सभी के लिए गर्व की बात है. लोकतंत्र का यह पर्व केवल भारत का नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का है. चुनाव में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि भारत के लोकतंत्र पर विश्वास किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में बुधवार को 26 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. कश्मीर के तीन जिलों की 15 सीट और जम्मू के तीन जिलों की 11 सीट पर मतदान जारी है. जम्मू कश्मीर की जनता 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

10 minutes ago

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

1 hour ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

2 hours ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

2 hours ago