जम्मू कश्मीर चुनाव का जायजा लेने पहुंचे विदेशी राजनयिक.
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान जारी है. इस बीच अमेरिका, नॉर्वे, सिंगापुर समेत कई देशों के 15 वरिष्ठ राजनयिक बुधवार (25 सितंबर, 2024) को विधानसभा चुनावों को देखने के लिए जम्मू कश्मीर का दौरा कर रहे हैं.
मामले से परिचित लोगों ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका, मैक्सिको, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सोमालिया, पनामा, सिंगापुर, नाइजीरिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, तंजानिया, रवांडा, अल्जीरिया और फिलीपींस के दिल्ली स्थित मिशनों के राजनयिक शामिल हैं.
राजनयिकों का ये प्रतिनिधिमंडल मध्य कश्मीर में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करने और कानून-व्यवस्था की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए श्रीनगर पहुंचा है.
अमेरिकी मिशन के उप-प्रमुख जॉर्गन एंड्रयूज के नेतृत्व में और विदेश मंत्रालय के छह अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल सुबह 10 बजे श्रीनगर पहुंचा. अगले दो दिनों में वे समाज के विभिन्न वर्गों से मिलेंगे.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘वे विभिन्न मतदान केंद्रों पर रुक रहे हैं. वहां लोगों से बातचीत करने के बाद वे मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा किए गए प्रबंधों से संतुष्ट नजर आ रहे हैं.’
प्रतिनिधिमंडल में मैक्सिको, कोरिया, सोमालिया, स्पेन, सिंगापुर, नाइजीरिया, फिलीपींस, तंजानिया, नॉर्वे, पनामा, अल्जीरिया, रवांडा और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि शामिल हैं. इन लोगों ने कई मतदान केंद्रों का दौरा किया है, जिनमें गवर्नमेंट बॉयज सेकेंडरी स्कूल, ओमपोरा, बडगाम, एसडीए बेमिना, श्रीनगर मतदान केंद्र शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है. तीसरे चरण में 40 सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 8 अक्टूबर को होगी. तीसरे चरण में उत्तरी कश्मीर के सोपोर, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा और बांदीपोरा शामिल होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…