Categories: देश

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरी रात होती रही गोलीबारी

India News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई. पूरी रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही. अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेंढर के गुरसाई टॉप के पठानतीर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षाबलों ने जब इलाके की घेराबंदी की, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

कश्मीर घाटी में भेजे गए अतिरिक्त सुरक्षाबल

अधिकारियों ने बताया, ”इलाके में रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है. सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया है.” जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में पिछले दो महीनों से अधिक समय से सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों पर आतंकवादी हमले हुए हैं.

अचानक हमला कर जंगलों में गायब हो जाते हैं आतंकी

आतंकवादी घात लगाकर अचानक हमला करते हैं और फिर पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में गायब हो जाते हैं. इन हमलों के लिए विदेशी आतंकवादियों के एक समूह को जिम्मेदार बताया जा रहा है. यह आतंकी 40 से 50 की संख्या में हैं.

4,000 से अधिक सैनिकों को किया तैनात

खुफिया रिपोर्ट आने के बाद सेना ने उन जिलों के घने जंगलों वाले इलाकों में 4,000 से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिक शामिल थे.

25 सितंबर को पुंछ-राजौरी में मतदान

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितंबर को पुंछ और राजौरी जिलों में मतदान होना है. चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में फैली आठ विधानसभा सीटों के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा. जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा.

— भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

15 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

46 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago