Meerut Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन मंजिला इमारत गिरने के कारण अब तक सात लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने रविवार को सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा के अनुसार, तीन और लोग अभी भी दबे हुए हैं तथा मौके पर बचाव अभियान अभियान जारी है. बता दें कि मेरठ की जाकिर कॉलोनी में शनिवार को तीन मंजिला इमारत ढह गई थी.
इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए मीणा ने कहा, “हादसे के वक्त घर में करीब 15 लोग मौजूद थे. तीन लोग तो हादसे के बाद निकाल लिए गए थे. इसके बाद करीब 12 लोग मलबे के नीचे दबे रह गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत बचाव अभियान चलाया गया और आठ लोगों को बाहर निकाला गया. इनमें से छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब चार लोग मलबे में फंसे हुए थे.”
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5:15 बजे हुई. मकान के मालिक की पहचान अलाउद्दीन के रूप में हुई है. वह इमारत में डेयरी चलाता था. इस हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने घायलों के इलाज के भी निर्देश दिए हैं.
इस बीच मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा और नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह भी मौके पर मौजूद थे. पिछले कुछ दिनों में राज्य में इमारत ढहने के सबसे बड़े मामलों में से एक है.
इससे पहले 7 सितंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में गोदाम और मोटर वर्कशॉप वाली तीन मंजिला इमारत ढह गई थी. इनमें आठ लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए.
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…