फ्री आधार कार्ड अपडेट
Aadhaar Free Update Deadline Extend: अगर आपने अभी तक आधार कार्ड फ्री में अपडेट नहीं करवाया है तो आपके लिए एक बड़ी खूशखबरी सामने आईं है. दरअसल, UIDAI ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. शनिवार को UIDAI ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें आप 14 दिसंबर 2024 तक मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं.
UIDAI ने जानकारी दी है कि 14 सितंबर, 2024 को फ्री में आधार अपडेट की खत्म हो रही डेडलाइन को अब 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. ऐसे में इस सेवा का लाभ आप 14 दिसंबर, 2024 तक उठा सकते हैं. UIDAI ने सभी आधार कार्ड होल्डर्स को यह सलाह दी थी कि वह अपने 10 साल या उससे पुराने बने आधार कार्ड में सभी जानकारी को अपडेट कर लें.
इसके लिए संस्था ने फ्री आधार अपडेट करने की फैसिलिटी शुरू की थी, जिसकी डेडलाइन को पहले भी कई बार बढ़ाया जा चुका है. आधार फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन आगे बढ़ाने की सूचना UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. यूजर्स को बताया गया है कि वह अब इस फैसिलिटी का लाभ 14 सितंबर के बजाय 14 दिसंबर तक उठा सकते हैं.
आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की इस तय डेडलाइन के बाद आपको ये जरूरी काम करने के लिए यूआईडीएआई द्वारा तय चार्ज देना होगा जो 50 रुपये है. खास बात ये है कि UIDAI द्वारा दी जा रही आधार कार्ड अपडेट करने की यह फ्री सर्विस केवल myAadhaar Portal पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: Sanchayika Day 2024: जानिए उस बैंक को, जो केवल बच्चों के लिए चलता है, पोस्ट ऑफिस में जमा होती हैं बचत
फ्री आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा केवल ऑनलाइन मिल रही है. आधार केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में किसी भी तरह के अपडेट के लिए आपको निर्धारित शुल्क देना होगा. लेकिन ध्यान रहे कि कुछ ऐसे अपडेट भी हैं जिन्हें ऑनलाइन नहीं बल्कि सेंटर पर जाकर करना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…