जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
Jammu and Kashmir: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के उत्थान के लिए एक और बड़ी पहल करते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के जियोन में 930 आवासीय फ्लैटों की आधारशिला रखी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी थे. इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि घाटी के अन्य स्थानों पर भी आवासीय फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है. पीएम पैकेज के कर्मचारियों की सुरक्षा और रोजगार से जुड़े अन्य मामलों पर भी विचार किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सरकार ने घाटी में विभिन्न स्थानों पर पीएम पैकेज पंडित कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनियों के निर्माण की योजना बनाई है. इस परियोजना के तहत दस जिलों में 6000 आवासीय फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 6000 पीएम पैकेज कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था होगी.
वर्तमान में बडगाम के शेखपुरा, कुलगाम के वासु, कुपवाड़ा के नाटानोसा और पुलवामा के हॉल में पीएम पैकेज के कर्मचारियों के लिए आवासीय मकान बनाए गए हैं. सरकार का कहना है कि प्रशासन कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए सुरक्षा और अन्य आवश्यक उपाय कर रहा है. पीएम पैकेज के कर्मचारी पिछले 200 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं कि उन्हें जम्मू ट्रांसफर किया जाए. यह स्थिति तब पैदा हुई जब उग्रवादियों ने गैर-स्थानीय कर्मचारियों और अल्पसंख्यक कर्मचारियों की टारगेट हत्याएं कीं. इन हत्याओं के बाद कर्मचारी जम्मू गए और वहां धरने पर बैठ गए.
ये भी पढ़ें: GAZIPUR- राज्यपाल मनोज सिन्हा के घर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भंडारे में हुए शामिल
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…