देश

Jan Sangharsh Yatra: सरकार ने तीनों मांगें नहीं मानीं तो करेंगे आंदोलन- जनसंघर्ष यात्रा के आखिरी दिन सचिन पायलट ने दिया अल्टीमेटम

Jan Sangharsh Yatra: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान में जनसंघर्ष यात्रा निकाली और इसके पांचवें और अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. सचिन पायलट ने जयपुर में अपनी पांच दिन की जनसंघर्ष पद यात्रा के समापन के मौके पर जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर राज्‍य सरकार ने वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सहित उनकी तीन मांगें नहीं मानीं तो वे पूरे राज्‍य में आंदोलन करेंगे. कांग्रेस नेता ने राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार को इसके लिए 15 दिनों का वक्त दिया है.

क्या हैं सचिन पायलट की मांगें?

सचिन पायलट ने कहा, “उनकी पहली मांग है कि राज्‍य सरकार राजस्‍थान लोकसेवा आयोग को बंद कर, पूरे तंत्र का पुनर्गठन करें, नए कानून मापदंड बनें और पारदर्शिता से लोगों का चयन हो. दूसरी मांग है कि पेपर लीक से प्रभावित प्रत्‍येक नौजवान को उच‍ित आर्थिक मुआवजा दिया जाना चाहिए. इसके अलावा, तीसरी मांग पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ लगे आरोपों की उच्‍च स्‍तरीय जांच कराना है.’’

बता दें कि पायलट ने पांच द‍िन की अपनी पदयात्रा की शुरुआत गुरुवार को अजमेर से की थी. उनके इस कदम को सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में सचिन पायलट ने आंदोलन शुरू किया तो वे कांग्रेस के सिरदर्द को और बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा: 11 दिन में 1700 घर जले, दंगे में 71 लोग मारे गए, 45 हजार बेघर हुए, क्या आपको पता है?

पायलट ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस महीने के आखिर तक अगर ये तीनों मांगें नहीं मानी गईं तो वे पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे. पायलट ने कहा, “अभी मैंने गांधीवादी तरीके से अनशन किया, जनसंघर्ष यात्रा निकाली है. लेकिन मांगें नहीं मानी गईं तो मैं पूरे प्रदेश में आंदोलन करूंगा. जनता के साथ रहेंगे, गांव, ढाणी, शहरों में हम पैदल चलेंगे. जनता को साथ लेकर चलेंगे, न्‍याय करवाएंगे. लोगों की बात को रखते रहेंगे.’’

पांच दिनों की पदयात्रा के आखिरी दिन पायलट ने कहा क‍ि उनकी निष्ठा और ईमानदारी पर उनके घोर विरोधी भी उंगली नहीं उठा सकते. उन्‍होंने कहा, ‘‘मैं किसी पद पर रहूं या नहीं, मैं राजस्‍थान की जनता की सेवा अपनी आखिरी सांस तक करता रहूंगा.’

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…

36 seconds ago

‘कोर्ट आना ही पड़ेगा…’, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…

7 minutes ago

शराब पीने से रोका तो फाड़ दी वर्दी: बीच सड़क पर भिड़ गए ट्रैफिक पुलिस और पूर्व फौजी; देखें VIDEO

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…

11 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया आरा, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे कारोबारी के सिर में मारी गोली

Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर…

13 minutes ago

‘वकीलों की सुरक्षा तय हो…’: कॉकरोच प्रोटेस्ट में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ SCBA का कड़ा प्रस्ताव

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच प्रोटेस्ट में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मार्च, पुलिस ने लिया…

16 minutes ago

दावत में खाना खाते ही मच गई चीख-पुकार! 200 से ज्यादा लोग बीमार, राजस्थान के पाली में मचा हड़कंप

Pali Food Poisoning: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.…

31 minutes ago