जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची बुधवार (1 जुलाई) से तीन दिन के आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह उनकी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली भारत यात्रा है. यह दौरा 1 से 3 जुलाई तक चलेगा.
इस यात्रा का सबसे अहम कार्यक्रम 16वां भारत-जापान शिखर सम्मेलन होगा. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों के नेता रक्षा, व्यापार, निवेश, तकनीक, आर्थिक सहयोग और आपसी संबंधों को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी विचार-विमर्श होगा.
यह यात्रा अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा और 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन के बाद हो रही है. दोनों देश अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं.
इससे पहले जून में फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और सनाए ताकाइची की मुलाकात हुई थी. उस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी.
मई में जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोतेगी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी. दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया.
जापान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश अगले 10 वर्षों के साझा विजन के तहत निवेश, नवाचार, आर्थिक सुरक्षा, तकनीक और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने पर मिलकर काम कर रहे हैं. साथ ही स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सहयोग जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 117 प्रमुख हस्तियों की अपील, दोनों प्रधानमंत्रियों को लिखा संयुक्त पत्र
भारत और जापान के बीच लंबे समय से मजबूत और भरोसेमंद संबंध रहे हैं. दोनों देशों के रिश्ते सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं. भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘सागर’ और इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव तथा जापान के ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ विजन के बीच अच्छा तालमेल है, जिससे दोनों देश क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…