देश

Jaunpur: नाबालिग लड़की से दरिंदगी, ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्‍लाती रही लेकिन नोंचते-घसीटते रहे दरिंदे, वीडियो वायरल

UP News Today: उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दलित लड़की से दरिंदगी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कई युवक नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं. उसके शरीर को नोंच रहे हैं. उसके कपड़े फाड़ रहे हैं. लड़की खुद को बचाने के लिए छटपटा रही है. हाथ जोड़ रही है और ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्ला रही है. वायरल हो रहे वीडियो को देखकर किसी भी इंसान का कलेजा कांप जाएगा.

यह घटना सोमवार रात यानी 14 अगस्त की बताई जा रही है. घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया, जो फेसबुक, ट्विटर जैसी वेबसाइट्स पर वायरल हो गया. जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने इस घटना के आरोपियों को दबोच लिया है.

कुल 6 युवक बताए जा रहे हैं, वे सभी यूपी पुलिस की कस्‍टडी में हैं. पता चला है कि जब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो वे बचकर भाग निकले थे. हालांकि, वे सफल नहीं हो पाए. 3 आरोपी छत से ही कूद गए थे, जिससे उनकी टांगें टूट गईं. पुलिस ने घेराबंदी करके इन तीनों को पकड़ लिया. इनके अलावा अन्‍य 3 को भी धर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम कट्टरपंथियों ने फूंक डाला चर्च, ईसाई परिवार पर बेअदबी का आरोप, खौफ में अल्पसंख्यक

रिपोर्ट के मुताबिक, पीडि़ता की मां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया, ”14 अगस्त की रात मैं पति और बेटी के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी. आधी रात गांव के ही 6 युवक, जिनसे हमारी पुरानी रंजिश भी है. उन्‍होंने मेरी बेटी को अगवा किया और गन्ने के खेत में ले गए.”

इसके बाद जो हुआ, वो वीडियो में दिख रहा है. वीडियो में लड़की की चीख सुनाई दे रही है…और दरिंदे उससे बुरी तरह प्रताडि़त कर रहे हैं. घटना पर पुलिस अधीक्षक का बयान आया है, उन्‍होंने कहा है कि सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

2 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

28 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

42 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

52 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago