खेल

ENG vs NZ 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बेन स्टोक्स की होगी वापसी, 2022 में वनडे क्रिकेट से लिया था संन्यास

ENG vs NZ 2023: इंग्लैंड ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में टेस्ट टीम के कप्तान और विश्व कप 2019 में इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले बेन स्टोक्स की वापसी हुई है. बेन स्टोक्स ने वनडे संन्यास तोड़ने का फैसला किया है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के साथ वापसी कर रहे हैं.

पिछले विश्व कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत के हीरो बेन स्टोक्स ने विश्व कप 2023 खेलने के लिये एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कहने का अपना फैसला बदल दिया है. 32 वर्षीय स्टोक्स ने पिछले साल वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बेन स्टोक्स की वापसी के साथ यह भी तय हो गया है कि यह ऑलराउंडर भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम का हिस्सा होगा.

बेन स्टोक्स की हुई वापसी

स्टोक्स इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान हैं और पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी थे. अब वह 50 ओवरों का क्रिकेट फिर खेलेंगे. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में चार मैचों की वनडे सीरीज के लिये उन्हें टीम में चुना है. इंग्लैंड के सेलेक्टर ल्यूक राइट ने कहा कि बेन स्टोक्स की वापसी से टीम को एक मैच विनर मिलेगा और उनकी नेतृत्व क्षमता भी काम आयेगी. मुझे यकीन है कि दर्शक इससे काफी खुश होंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: संजू सैमसन या जितेश शर्मा, आयरलैंड के खिलाफ कौन होगा कप्तान बुमराह की पहली पसंद?

वनडे टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, गस एटकिंसन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय (सरे)
बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

T20 टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, रेहान अहमद, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल रशीद, जोश टंग, जॉन टर्नर, ल्यूक वुड

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago