देश

Jaunpur: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Jaunpur BJP leader Pramod Yadav Shot Dead : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भाजपा नेता प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. इसके बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. बीजेपी ने प्रमोद यादव को 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था. तब उस चुनाव में मल्हनी से सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी, जबकि बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं.

ये भी पढ़ें-Greater Noida: गौर सिटी के 16th एवेन्यू में लगी भीषण आग के बाद मची भगदड़, फ्लैट्स में फंसे तमाम लोग

मामले को लेकर खबर सामने आ रही है कि, घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है. यहां पर अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता प्रमोद यादव को गोली मार दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए. इसके बाद उनको आनन-फानन में घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है.

बदमाशों ने मारी तीन गोलियां, बाइक छोड़ भागे

बता दें कि जिले के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर आज सुबह ही हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से शासन से लेकर प्रशासन तक में हड़कम्प मच गया है. वह मौजूदा समय में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे. तो वहीं घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. खबर सामने आई है कि, बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं हैं और घटनास्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है. प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे. इसके पहले भी वे मल्हनी से भाजपा के टिकट से ही दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. इस घटना के बाद से उनके घर पर कोहराम मचा हुआ है और  बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

4 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

39 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago