देश

UP Crime: जौनपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हुआ मध्य प्रदेश का कुख्यात अपराधी आनंद यादव, यूपी के भी कई जिलों में था सक्रिय

UP Crime: विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माफियाओं को ‘मिट्टी में मिलाने’ वाले बयान के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन में है. पुलिस लगातार बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ  कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में आज सुबह जौनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश आनंद यादव को मार गिराया है. इसके साथ ही जेडी यादव नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार भी किया है.

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर पुलिस ने हत्या, लूट, रंगदारी, डकैती, छिनैती जैसे दर्जनों मामले में वांछित चल रहे कुख़्यात इनामी बदमाश आनंद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. आनंद यादव 9 मामलों में फ़रार चल रहा था. आनंद यादव पर मध्यप्रदेश के सतना से 30 हज़ार रुपए का इनाम था.

पुलिस ने बताया कि आनंद पर हत्या,लूट,रंगदारी सहित न केवल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बल्कि मध्य प्रदेश में भी दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आनंद  ढ़ेर हो गया. इसके साथ ही जेडी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये दोनों सुभाष यादव गैंग के सदस्य हैं.

बताया जाता है कि सुभाष यादव, आनंद यादव, जेडी यादव लूट-रंगदारी का गैंग चलाते थे. सुभाष यादव गैंग का सरगना है. जिसे जौनपुर पुलिस ने कल ही कोलकाता से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जौनपुर लेकर आई है.

फिल्मी स्टाइल में खाई थी पिता के हत्या की बदला लेने की कमस

पुलिस पूछताछ में जेडी यादव ने बताया कि दूसरे गैंग के बदमाशों ने उनके पिता की हत्या थी. उसने तब कसम खाई थी कि जब तक वह अपने पिता के हत्यारों को मार नहीं लेगा, तब तक बाल नहीं कटवाएगा. बताया जा रहा है कि इस बदमाश के पिता की जौनपुर और प्रतापगढ़ के ही कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें- Land For Job Scam: तेजस्वी यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज, CBI के समन को दी चुनौती

वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) ने भारत एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि “आनंद यादव पर दर्जनों मुकदमें आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी में दर्ज है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, छिनैती सहित कई मामलों में मुकदमें दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

30 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

60 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

1 hour ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago