होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
न्यूजीलैंड में आया तेज भूकंप (फोटो ट्विटर)
New Zealand Earthquake: पिछले कुछ समय से दुनियाभर में तेज भूकंप के झटके देखने को मिले हैं. अब न्यूजीलैंड की धरती पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप (Kermadec Islands) में यह भूकंप आया है. इसके अलावा भूकंप के बाद ही एक द्वीप में सुनामी की छोटी लहरें देखी गईं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7 मापी गई है. यह भूकंप गुरुवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:56 बजे आया.
यूएस जियोलॉजिकल (US Geological) सर्वे के मुताबिक, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.1 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था. भूकंप के बाद सुनामी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने एक अपडेट में कहा “अगले कुछ घंटों में भूकंप के पास के कुछ तटीय क्षेत्रों में समुद्र के स्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है. समुद्र के पास अलर्ट रहें और सामान्य सावधानी बरतें. इसके अलावा किसी अन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं है.”
इससे पहले तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. इस भूकंप में करीब 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. वहीं तुर्की में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा था. संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप इस क्षेत्र में सदी की सबसे बुरी घटना है. मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और आपातकालीन राहत समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा, सोमवार को यहां जो हुआ, इस क्षेत्र में 100 वर्षों में सबसे खराब घटना थी.
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…