वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना अंतर्गत एक होटल में रविवार देर रात पुलिस ने अचानक छापामार कर 4 रशियन डांसर सहित 15 लोगों को हिरासत में लिया है. यहां देर रात शराब और अश्लील डांस पार्टी चल रही थी. पुलिस छापेमारी करने के बाद होटल में हड़कम्प मच गया था. भारी संख्या में पहुंची पुलिस को देख सब खुद को बचाने के लिए इधर-उधर छुपने लगे. पुलिस ने यहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.
सूत्रों के मुताबिक, देर रात जौनपुर पुलिस को सूचना मिली लाइन बाजार थाना अंतर्गत वाजिदपुर तिराहे पर स्थित एक होटल में विदेशी डांसरों के साथ अश्लील डांस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद देर रात में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार लाइन बाजार थाने की पुलिस और महिला पुलिस कर्मियों को लेकर होटल में छापेमारी करने के लिए पहुंचे. छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम को देखकर होटल में हड़कम्प मच गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां लोग भागते दौड़ते भी दिखाई दिए. होटल के कमरे में पहुंचने पर पता चला कि वहां पर शराब की बोतलें और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बिखरी पड़ी थी.
इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि इस मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले तो कई फरार हो गए, लेकिन कई हाई प्रोफाइल लोग पार्टी में मौजूद मिले. यहां जौनपुर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग भी मौजूद थे और अश्लील डांस पार्टी का मजा ले रहे थे. पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद कुछ लोग होटल के पिछले हिस्से में बने दीवार को फांद कर गिरते पड़ते वहां से भाग निकले. पुलिस का कहना है कि एक प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसाई के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार ने बताया कि शहर के एक होटल में बगैर अनुमति शराब पार्टी और अश्लील डांस किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ वहां छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान वहां से चार डांसरों के साथ ही 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ करने के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…