Photo- Women's Premier League (WPL) (@wplt20)/Twitter
UP vs GG Highlights: डब्ल्यूपीएल में सोमवार खेले गए मुकाबले में यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया. साथ ही यूपी वारियर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो गया. 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की भी शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही क्योंकि दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर एलिसा हीली के रूप में यूपी को बड़ा झटका लगा.
मोनिका पटेल ने उन्हें अपनी गेंद पर शिकार बनाया. हीली ने 8 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 12 रन बनाए. उनके बाद किरण क्रीज पर आईं और देविका के साथ पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन, गेदंबाज किम गार्थ ने किरण नवगिरे को वापस पवेलियन भेज दिया. किरण ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए. यूपी को तीसरा झटका देविका के रूप में लगा. उन्होंने 8 गेंदों में 7 रन बनाए.
मैच हाइलाइट्स
इसके बाद मध्य क्रम की बल्लेबाज ताहलिया मैकग्रा और ग्रेस हैरिस ने पारी को शानदार तरीके से संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने तेज अर्धशतक जड़े और यूपी की टीम को मुश्किल घड़ी से बाहर निकाला. लेकिन, गुजरात जायंट्स को एश्ले गार्डनर ने बड़ी सफलता दिलाई, उन्होंने हैरिस और मैक्ग्रा के बीच बन रही अच्छी साझेदारी को तोड़ दिया. गार्डनर ने मैक्ग्रा को स्नेहा राणा के हाथों कैच कराया. मैकग्रा ने 38 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 57 रन बनाए.
उनके बाद दीप्ति शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, ग्रेस हैरिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम को आगे बढ़ाया, लेकिन 72 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गईं. इसके बाद सोफी एक्लेस्टोन ने यूपी को जीत दिलाई, उन्होंने 13 गेंदों में नाबाद 19 रनों की पारी खेली और चौके के साथ मैच को समाप्त किया. टीम ने 19.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.
वहीं, इससे पहले गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जायंट्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही. गुजरात ने शुरूआती दौर के पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए, लेकिन हेमलता और एश्ले गार्डनर ने पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली. बल्लेबाज हेमलता ने 33 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं, एश्ले गार्डनर ने 39 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली.
यूपी ने गुजरात को 3 विकेट से हराया
लेकिन यूपी वारियर्स की गेंदबाजों के आगे गुजरात जायंट्स ने घुटने टेक दिए और राजेश्वरी गायकवाड़, पाश्र्वि चोपड़ा ने 2-2 विकेट झटके. अंजलि सर्वाणि और सोफी एक्लेस्टोन को 1-1 विकेट मिला. टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए और यूपी को जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम ने आसानी से पार कर लिया.
–आईएएनएस
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…