देश

मोदी है तो मुमकिन है! कांग्रेसी नेता की पोस्ट पर जावेद अख्तर का ये जवाब हुआ वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की विभिन्न योजनाओं और वादों को “फेल” बताते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में प्रतिक्रिया दी. यह पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

आलोक शर्मा ने क्या लिखा ?

आलोक शर्मा ने गुरुवार (18 दिसंबर) को अपनी पोस्ट में मोदी सरकार की कई प्रमुख योजनाओं की आलोचना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “मेक इन इंडिया, महिला सुरक्षा, स्वच्छ भारत, नमामी गंगे, नोटबंदी, प्रदूषण नियंत्रण, महंगाई नियंत्रण, 100 स्मार्ट सिटी, भ्रष्टाचार नियंत्रण, काला धन वापसी, 2023 तक बुलेट ट्रेन, रुपया 40 प्रति डॉलर, हर साल 2 करोड़ नौकरियां, किसानों की आय दोगुनी, बेरोजगारी कम करना, हर खाते में 15 लाख रुपये और 2022 तक 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था जैसी योजनाओं को “फेल” करार दिया. पोस्ट को समाप्त करते हुए उन्होंने व्यंग्य में लिखा, “मोदी है तो मुमकिन है.”

जावेद अख्तर का जवाब वायरल

कांग्रस नेता आलोक शर्मा की पोस्ट पर जावेद अख्तर ने 19 दिसंबर को जवाब देते हुए एक्स पर लिखा, “आलोक जी, आपका मैसेज नहीं खुल रहा है. कृपया मुझे व्हाट्सएप पर भेज दें.” यह प्रतिक्रिया स्पष्ट रूप से व्यंग्यात्मक लगती है, क्योंकि आलोक शर्मा की पोस्ट स्पष्ट रूप से दिख रही है. यूजर्स ने इसे मोदी सरकार की आलोचना को “न खुलने” या “फेल” होने के रूप में व्याख्या किया है. जावेद अख्तर की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स में सराहना की, जैसे एक यूजर ने लिखा, “लोग जावेद साहब के व्यंग्य को समझ नहीं पा रहे हैं,” जबकि दूसरे ने कहा, “व्यंग्य की तारीफ, वे (कांग्रेस और विपक्ष) सिर्फ सोशल मीडिया पर बात करते हैं, जमीन पर नहीं.


ये भी पढ़ें: विदेश से लौटते ही पीएम मोदी की प्रियंका गांधी के साथ चाय पर चर्चा, हॉल में और कौन-कौन?


आलोक शर्मा की मूल पोस्ट को अब तक 9 हजार से ज्यादा लाइक्स, 2 हजार रीपोस्ट और लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जबकि जावेद अख्तर की प्रतिक्रिया भी वायरल हो रही है. यह घटना सोशल मीडिया पर राजनीतिक व्यंग्य और बहस के बढ़ते ट्रेंड को दिखाती है, जहां सेलिब्रिटी और राजनेता एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आते हैं. कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच इस पर बहस जारी है, लेकिन दोनों पक्षों की पार्टी से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

1 minute ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

6 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

11 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

25 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

31 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

45 minutes ago