Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र का आज (19 दिसंबर) आखिरी दिन रहा. राजनीतिक तौर पर एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चाय पर चर्चा करते नजर आए. यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिय पर वायरल हो गई.
प्रधानमंत्री ने बुलाई चाय पर चर्चा
परंपरा के अनुसार, प्रधानमंत्री हर शीतकालीन सत्र के समापन के बाद सार्वजनिक तौर पर एक चर्चा आयोजित करते हैं, जिसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के सांसदों को भी आमंत्रित किया जाता है. इसे संसदीय लोकतंत्र में संवाद और दोस्ती का प्रतीक माना जाता है.
यह नेता हुए शामिल
शीतकालीन सत्र के बाद बुलाई गई इस चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ललन सिंह, किरण रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय, धर्मेंद्र यादव, और डीएमके सांसद ए राजा सहित कई नेता मौजूद रहे.
18वीं लोकसभा के छठे सत्र के समापन के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी एवं सभी दलों के गणमान्य नेताओं के साथ संसद भवन स्थित कार्यालय में सुखद वार्ता हुई। pic.twitter.com/MUXDD6opsV
— Om Birla (@ombirlakota) December 19, 2025
देर रात तक चली संसद
संसद के शीतकालीन सत्र का आज समाप्त हुआ. 1 दिसंबर से शुरू हुए इस 19 दिवसीय सत्र में हंगामा, बहस और कई बड़े विधेयक पारित हुए. बीती रात सरकार ने ग्रामीण रोजगार के जुड़े नए कानून ‘विकसित भारत – जी राम जी’ विधेयक को संसद के दोनों सदनों में पास करवा. हालांकि, यही विधेयक इस सत्र के दौरान सबसे ज्यादा हंगामे का कारण भी बना.
ये भी पढ़ें: आधी रात को ‘मनरेगा’ बना ‘VB–G RAM G’, विरोध के बीच राज्यसभा में बिल पास
SIR पर नहीं हो सकी चर्चा
शीतकालीन सत्र के पहले हफ्ते में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और इलेक्टोरल रोल विवाद को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष ने आरोप लगाया कि BLOs (बूथ लेवल ऑफिसर्स) पर रोल रिवीजन के नाम पर दबाव डाला जा रहा है, जिससे सुसाइड्स के मामले सामने आ रहे हैं. दोनों सदनों में नारेबाजी, वॉकआउट और स्थगन हुए. लेकिन इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा नहीं हो सकी. सरकार ने इसे ‘चुनाव सुधार’ करार दिया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

