Jayalalitha birth anniversary: तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जयललिता जी करिश्माई नेता और शानदार प्रशासक थीं, जिन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी जिंदगी का सफर साहस और दृढ़ संकल्प से भरा था.
पीएम मोदी ने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए जयललिता ने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय औऱ सबको साथ लेकर चलने वाले विकास पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने माताओं, बहनों और बेटियों के लिए कई सराहनीय कदम उठाए. पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों का उनसे गहरा जुड़ाव था और आज भी राज्य में उनके नाम का जिक्र होते ही लोगों के चेहरे खिल उठते हैं.
ये भी पढ़ें-‘आरोग्य उत्सव एक्सपो 2026’ का शानदार समापन, आचार्य बालकृष्ण ने दिया निरोगी रहने का मंत्र
पीएम मोदी ने अपने मुख्यमंत्री पद के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके और जयललिता के बीच गुड गवर्नेंस जैसे विषयों पर अक्सर बातचीत होती थी. उन्होंने यह भी बताया कि पोंगल त्योहार पर जयललिता ने उन्हें लंच पर बुलाया था. पीएम मोदी ने कहा कि उनके साथ हुई हर मुलाकात और बातचीत आज भी उनके मन में ताजा है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जयललिता गुजरात में 2002 और 2012 में हुए उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…