देश

“हमारी घोषणा होगी…”, NDA संग गठबंधन पर बोले जयंत चौधरी, सपा-कांग्रेस को लेकर भी दिया बयान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary ) अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं और लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए प्रदेश से विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी बीच वह अमरोहा (Amroha) पहुंचे हैं. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने एनडीए से गठबंधन की घोषणा को लेकर कहा कि, “घोषणा(NDA के साथ गठबंधन की) होगी तो जानकारी मिल जाएगी.” तो दूसरी ओर किसान आंदोलन को लेकर कहा कि, “उम्मीद है कि इसका कोई हल निकलेगा. दोनों तरफ से धैर्य की आवश्यकता है. कोई हिंसा ना हो और उनकी बात मानी जाए.”

बता दें कि शुक्रवार को अमरोहा पहुंचे जंयत चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कई सवालों के जवाब दिया. बता दें कि हाल ही में जयंत चौधरी ने सपा के साथ गठबंधन को अलविदा कहा है. दरअसल वह सीट बंटवारे को लेकर खुश नहीं थे. अखिलेश ने उनको 7 सीटें दी थी जबकि वह अपनी मनपसंद 8 सीटें मांग रहे थे. इसी के बाद से वह लगातार भाजपा की तारीफ करते दिखे और अब कयास लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. तो वहीं कांग्रेस और सपा के गठबंधन के सवाल पर बोले, “उनको मेरी शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने काशी के लिए चुना ये नाम, अन्य सीटों पर उतर सकते हैं BJP-SP से आए ये नेता

उस पर मुझे कुछ नहीं कहना

तो वहीं जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पर सीबीआई की छापेमारी होने के सवाल पर जयंत ने कहा, “उस पर मुझे कुछ नहीं कहना है. मुझे लगता है उन्होंने (सत्यपाल मालिक) भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, तो मैं क्या दूंगा?” तो वहीं बता दें कि पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच सिख IPS अधिकारी जसप्रीत सिंह और भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिडंत के वायरल वीडियो को लेकर जयंत ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि, “मैं आईपीएस जसप्रीत सिंह का गुस्सा समझ सकता हूं.” बता दें कि वायरल वीडियो में सिख पुलिस अधिकारी ने आरोप लगया कि भाजपा वालों ने उन्हें खालिस्तानी कहा. तो दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने आईपीएस अधिकारी के इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि ये गलत आरोप हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

11 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

28 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

34 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago