देश

Pathan Controversy: जयंत चौधरी ने की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, भड़की बीजेपी, कहा- सपा का चरित्र घुस गया, संभल जाओ

Pathan Controversy: देश में पठान फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ को लेकर घमासान बढ़ता ही जा रहा है. हिंदू और मुस्लिम संगठनों के विरोध के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. इसी संदर्भ में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान आया है. जिसमें उन्होंने कहा था, मोदी जी अब कपड़ों की बात करते हैं कि उस अभिनेता ने ऐसे कपड़े पहने हैं. लानत है, ये दरवाजे पर चिटकनी लगाते पता लग गया कि अकेले में कैसी तस्वीर देखते हैं? आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ये विवादित टिप्पणी यूपी में मुजफ्फरनगर की एक सभा के दौरान की है. जयंत चौधरी की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने कड़ा एतराज जताते हुए पलटवार किया है.

जयंत पर बीजेपी का पलटवार

मुजफ्फरनगर के खतौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जयंत चौधरी की विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने जयंत चौधरी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र जयंत चौधरी के भीतर घुस गया है. जयंत चौधरी समझ जाओ, संभल जाओ, देश से माफी मांगें.

ये भी पढ़े: Pathan Controversy: बनारस में शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान का मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध, लगाए मुर्दाबाद के नारे

योगी आदित्यनाथ से सवाल

खतौली की सभा में जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सवाल पूछे. जयंत ने कहा कि ‘तू इधर-उधर की बात मत कर, यह बता कि काफिला क्यों लुटा. एक साल बीत गया है और बीजेपी सरकार बार-बार किसानों के मुकदमें वापस लेने की बात कर रही है. लेकिन आजतक मुकदमें वापस नहीं हुए यह उनकी नाकामी है.’

बिलावल पर जयंत ने क्या कहा?

जयंत चौधरी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की पीएम मोद्दी पर की गई टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के प्रदर्शन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग जगह-जगह जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं, आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं, वो देश में मौजूद पाकिस्तान के राजदूत को तलब कर उससे जवाब क्यों नहीं मांगते.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 minute ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

16 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

2 hours ago