खेल

VIDEO: हार के बाद टूटा Kylian Mbappe का दिल, फ्रांस के राष्ट्रपति ने लगाया गले, ड्रेसिंग रूम में जाकर भी हौसला बढ़ाया

Emmanuel Macron consoles Kylian Mbappe: अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मुकाबले में किलियन एमबाप्पे (Kylian Mbappe0 मैच के आखिरी मिनट तक फ्रांस के लिए लड़ते रहे और अर्जेंटीना से जीत दूर करते रहे. पहले हाफ के खेल में ऐसा लगा कि अर्जेंटीना एक आसान जीत दर्ज करते हुए फीफा की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लेगी. लेकिन दूसरे हाफ के दौरान महज 100 सेकंड में एमबाप्पे ने दो गोल दागे और पूरी बाजी पलट दी. यहीं से फ्रांस की टीम ने मैच बदला और देखते ही देखते एकतरफा मुकाबला कब रोमांचक बन गया किसी को पता ही नहीं चला. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई, 90 मिनट के खेल के बाद स्कोर 3-3 रहा. जिसके बाद 15-15 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी विनर नहीं मिला.  इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत दर्ज की. एमबाप्पे यहां भी गोल दागने में सफल रहे लेकिन उन्हें उनकी टीम का साथ नहीं मिला.

हार के बाद टूटा एम्बापे का दिल

मैच के बाद वायरल हुई कुछ तस्वीरों में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एमबाप्पे को गले लगाते हुए दिखे. बाद में उन्होंने ड्रेसिंग रूम में टीम से 20 मिनट तक बातचीत की. बता दें, इमैनुएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: FIFA WC Final: पेनल्टी शूटआउट का रोमांच, मेसी का मैजिक और अर्जेंटीना चैंपियन

साथ ही उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में अर्जेंटीना को बधाई भी दी. उन्होंने लिखा, ‘फ्रांस की टीम को उसके करियर और विश्व कप में उसकी जुझारूपन के लिए बधाई. आपने दुनिया भर में फुटबॉल फैंस के लिए ये मुकाबला बेहद खास बनाया. अर्जेंटीना को उनकी जीत के लिए बधाई.’

एमबाप्पे का गोल्डन बूट पर कब्जा

बता दें कि वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना ने अपना तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया है. इसके पहले, अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में खिताब जीता था. इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार 1930, 1990, 2014 में उपविजेता रह चुकी है. दूसरी ओर फ्रांस की टीम का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. एमबाप्पे ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को ट्रॉफी के करीब लेकर आए लेकिन आखिरकार मेसी की टीम उन पर भारी पड़ी. एमबाप्पे ने फाइनल में हैट्रिक के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक 8 गोल दागे और गोल्डन बूट पर कब्जा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

22 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

43 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

48 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago