देश

‘मैं बहुत जिद्दी हूं, जो ठान लेता हूं वही करता हूं”, जयंत चौधरी ने पाला बदलने की तमाम अटकलों पर लगाया पूर्ण विराम

Jayant Choudhary: पिछले कुछ समय से आएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) के एनडीए में शामिल होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा है. विपक्षी दलों की पटना में हुई बैठक से दूरी के बाद दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग न करने पर जंयत चौधरी के ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने की अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि, आरएलडी ने इन अटकलों को खारिज किया था. वहीं अब जंयत चौधरी की प्रतिक्रिया भी आई है, जिसके बाद उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.

जयंत चौधरी ने यूपी में जारी चर्चाओं कहा, “जो मुझे समझ नहीं पाए वही इसी बात की चर्चा कर रहे हैं. मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं, जब कह देता हूं, मन बना लेता हूं तो बदलता नहीं हूं.” जंयत चौधरी ने पीएम मोदी के बयान कि “वह 2024 में वापस आ रहे हैं” इस पर भी पलटवार किया. रालोद प्रमुख ने कहा कि हर नेता चाहता है कि वह विश्वास दिखाए और सभी सीटों पर उसकी पार्टी जीते. पीएम मोदी का बयान भी कुछ ऐसा ही इसलिए इसे अधिक गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.”

जयंत को लेकर चर्चाएं रही हैं तेज

इसके पहले, जयंत चौधरी ने कहा था कि वह मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे. वह बेंगलुरु की बैठक में शामिल हुए थे लेकिन पटना की बैठक में नहीं पहुंचने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था कि कहीं वे बीजेपी के खेमे में तो नहीं जा रहे हैं. हालांकि, इससे पर्दा जल्द ही उठ गया था लेकिन एक बार फिर यूपी के सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि जयंत अखिलेश का साथ छोड़ सकते हैं. ऐसे में जयंत का बयान कई मायनों में महत्वपूर्ण हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Adhir Ranjan Chowdhury: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे अधीर रंजन चौधरी, निलंबन पर रखेंगे अपना पक्ष

एक ये कि वे अखिलेश का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं और दूसरा ये कि अखिलेश के साथ वे न केवल मजबूती से खड़े हैं बल्कि वे एनडीए के खेमे में भी नहीं जा रहे हैं. इसके पहले, बीजेपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आरएलडी को ये याद जरूर दिलाया था कि 2009 में बीजेपी के साथ गठबंधन से आरएलडी को ही फायदा हुआ था और तब लोकसभा की 5 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार जीते थे. उन्होंने इशारों-इशारों में इस बात के संकेत दिए थे कि अगर जयंत की पार्टी बीजेपी के साथ आने पर विचार करे तो बेहतर ‘डील’ मिल सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बीजेपी मुख्यालय में सजा दीवाली मिलन समारोह, जानें क्यों पीएम मोदी ने कहा- त्योहारों में भी ‘डेडलाइन’?

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने…

16 minutes ago

कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी घमासान! मैथिली रामायण में क्या है सीता त्याग का प्रसंग?

टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. जानिए कवि…

40 minutes ago

यूपी की सियासत में नया धमाका! साथ आए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी, सपा-बसपा के लिए खतरे की घंटी?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठबंधन…

54 minutes ago

Chhath Puja 2026: कल है ‘नहाय-खाय’, जानिए चार दिनों के इस कठिन व्रत की पूरी पूजन विधि और नियम

Chhath Puja 2026: आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस साल 13 नवंबर से…

1 hour ago

नशा मुक्ति केंद्र में सो रहे प्रबंधक की लोहे की रॉड मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज ने लोहे की रॉड…

1 hour ago