देश

Alwar Mob Lynching: राजस्थान में मॉब लिंचिंग, फॉरेस्ट कर्मियों की गाड़ी में आई भीड़ ने तीन युवकों को पीटा, एक की मौत

Rajasthan Latest News Today: राजस्‍थान में एक बार फिर मॉब लिंचिंग होने की खबर है. अलवर जिले के हरसोरा थाना इलाके में भीड़ ने 3 युवकों को घेरकर पीटा. पिटाई से एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक मुस्लिम बताया जा रहा है. पीडित पक्ष की ओर से पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, विशेष समुदाय के तीन युवक बानसूर में लकड़ी काटने के लिए पहुंचे थे. उसी दौरान वन विभाग की एक गाड़ी में पहुंचे लोगों ने उन्हें घेर लिया. उसके बाद लाठी डंड़ों से उन युवकों को मारा-पीटा.

बुरी तरह-से घायल एक युवक की जान चली गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना पर फिलहाल अलवर पुलिस का कोई बयान नहीं आया है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि हरसोरा थाना पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना के संबंध में राजस्‍थान पुलिस हेल्‍पडेस्‍क ने ट्विटर पर अलवर पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ”कृपया मामले की अग्रिम कार्यवाही से अवगत कराएं.”

यह भी पढ़ें: अमेठी से राहुल तो वाराणसी से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव? यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष का बड़ा बयान!

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago