देश

MP Elections 2023: नीतीश कुमार ने कर दिया खेल! मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस में मची खलबली

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने भी अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. जेडीयू ने अपने 5 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है. जेडीयू के महासचिव और एमएलसी आफाक अहमद खान ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. उन्होंने कहा कि JDU मध्य प्रदेश की पिछोर, राजनगर, विजय राघवगढ़, थांदला और पेटलावद विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी.

जेडीयू ने विधानसभा चुनाव में उतारे 5 प्रत्याशी

जेडीयू की तरफ से एमपी चुनाव में प्रत्याशियों के उतारने के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA में खलबली मच गई है. सियासी जानकारों का मानना है कि जेडीयू के चुनावी मैदान में उतरने से गठबंधन में दरार पड़ सकती है. इससे पहले समाजवादी पार्टी भी दो दर्जन उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. ऐसे में कांग्रेस के लिए मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं.

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश की JDU

बता दें कि JDU ने मध्य प्रदेश की पिछोर सीट से चंद्रपाल यादव, राजनगर से रामकुंवर (रानी) रैकवार, विजय राघवगढ़ से शिवनारायण सोनी, थांदला से तोल सिंह भूरिया और पेटलावद सीट से रामेश्वर सिंघार को टिकट दिया है. जेडीयू के इस फैसले से इंडिया गठबंधन को लेकर तमाम तरह के कयासों को बल मिलने लगा है. एलजेपी (राम विलास पासवान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने INDIA गठबंधन को लेकर कहा कि लोकसभा से पहले ही गठबंधन टूट जाएगा.

यह भी पढ़ें- पहले कमलनाथ की जीत के लिए कराया हनुमान चालीसा का पाठ तो अब सद्बुद्धि के लिए…, टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता का गजब प्रदर्शन

सीट शेयरिंग को लेकर सपा ने लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और कमलनाथ के बीच भी जमकर जुबानी जंग हुई थी. सपा का आरोप था कि कांग्रेस ने सीट शेयरिंग को लेकर उन्हें धोखे में रखा था, कांग्रेस ने जो वादा किया था उसे नहीं निभाया. जिसके बाद सपा ने करीब दो दर्जन प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है. अखिलेश यादव ने यहां तक कह दिया था कि अगर उन्हें पता होता कि ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा के लिए है तो वे INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल न होते.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

16 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

55 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

1 hour ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

1 hour ago