देश

इंडिया गठबंधन से नाराजगी के बीच JDU ने उठाया बड़ा कदम, 29 दिसंबर को दिल्ली में बड़ा फैसला ले सकते हैं नीतीश कुमार!

JDU Meeting: इंडिया गठबंधन की 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को पीएम पद के कैंडिडेट के तौर पर आगे करने से नीतीश कुमार नाराज हो गए थे. जिसके बाद लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार बैठक से निकल गए थे. अब इस नाराजगी के बाद जेडीयू ने 29 दिसंबर को दिल्ली में एक बैठक बुलाई है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार इस बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

29 दिसंबर को दिल्ली में होगी बैठक

बता दें कि जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 99 सदस्य और राष्ट्रीय परिषद में 200 सदस्य हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के किसी भी फैसले पर राष्ट्रीय परिषद की मुहर जरूरी होती है. जेडीयू ने 29 दिसंबर को पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों, दोनों सदनों के सांसदों, जिलाध्यक्षों और समिति के सदस्यों को शामिल होने के लिए कहा है. कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव पीएम पद के उम्मीदवार के लिए आने पर लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार नाराज होकर बैठक से जल्दी निकल गए थे.

खड़गे के नाम पर प्रस्ताव पर हुए थे नाराज

सूत्रों का ये भी दावा है कि नई दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की बैठक के दौरान जैसे ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम पद के कैंडिडेट के तौर पर खड़गे के नाम का प्रस्ताव पेश किया तो लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने इसपर असहमति जताई थी. इसके बाद तुरंत बैठक से निकलकर चले गए थे. दोनों नेता बैठक के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए थे.

यह भी पढ़ें- “आपके साथ जो हुआ है, वो 20 साल से सहते आ रहे हैं”, पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से फोन पर की बात, मिमिक्री को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

जेडीयू नेताओं ने की थी मांग

गौरतलब है कि इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में हुई चौथी बैठक से पहले जेडीयू के कई नेताओं ने नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार घोषित करने की मांग की थी. इस मांग में आरजेडी के नेता भी शामिल थे. इन नेताओं ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को पीएम पद का चेहरा घोषित किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago