देश

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में साड़ी फंसने से हुई महिला की मौत पर DMRC का बड़ा फैसला, बच्चों को मिलेगा 15 लाख मुआवजा

Delhi Metro:  दिल्ली मेट्रो के गेट में साड़ी और जैकेट फंसने से महिला की बीते दिनों मौत हो गई थी. महिला की मौत के बाद अब डीएमआरसी ने मृतक महिला के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. महिला के दो बच्चे हैं. मृतका के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी. ऐसे में महिला की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए हैं.

यात्रा के दौरान गेट में साड़ी फंस गई थी

बता दें कि पिछले सप्ताह दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर रीना नाम की महिला की यात्रा के दौरान गेट में साड़ी फंस गई थी. जिससे काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई थी. महिला को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई थी.

10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी

मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो रेलवे नियम, 2017 के प्रावधानों के मुताबिक, मृतका रीना के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देगा. इसके अलावा मृतका के बच्चों को मानवीय सहायता के तौर पर 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी. मृतका के दोनों बच्चे अभी नाबालिग हैं, ऐसे में डीएमआरसी वर्तमान में कानूनी उत्तराधिकारी को राशि सौंपने के नियमों और तौर-तरीकों पर विचार कर रहा है.

15 लाख की आर्थिक मदद देगा डीएमआरसी

15 लाख की आर्थिक मदद के अलावा डीएमआरसी दोनों बच्चों की पढ़ाई का भी ध्यान रखेगी. सभी जरूरतों को तत्काल पूरा करने के लिए DMRC की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम को लगाया गया है. आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने डीएमआरसी को निर्देश दिए हैं कि बच्चों की देखभाल और शिक्षा मेट्रो प्रबंधन सुनिश्चित कराए.

यह भी पढ़ें- INDIA Alliance Meeting: ‘PM फेस के लिए मैंने दिया खड़गे का नाम लेकिन…’ ममता बनर्जी ने विपक्षी बैठक पर दिया बड़ा बयान

14 दिसंबर को हुई थी घटना

बता दें कि 14 दिसंबर को रीना अपने 10 साल के बच्चे के साथ नांगलोई से मेट्रो में सवार हुई थी. महिला इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पहुंची. वहां दूसरी मेट्रो में बैठने के दौरान उसकी साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई थी. जिससे वह काफी दूर तक घसीटती चली गई थी. बाद में घायल अवस्था में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

8 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

27 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

49 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

1 hour ago