तेजस्वी यादव और नीरज कुमार.
Tejashwi Yadav Legal Notice: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा लीगल नोटिस भेजे जाने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, तेजस्वी यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में शायद पहली बार किसी को लीगल नोटिस दिया है. उन्होंने गलत नंबर डायल कर दिया है. अभी तो यह शुरुआत है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जल्द ही आपके द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब दिया जाएगा. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि आपके पास भी सारे दस्तावेज होंगे और मेरे पास भी हैं. जनता की अदालत में चलते हैं, वहां दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा.
नीरज कुमार ने चुनावी हलफनामे के आधार पर बताया कि तेजस्वी यादव पर 11 मुकदमे दर्ज हैं. मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरे ऊपर कोई मुकदमा नहीं है. यहां के कई थाना में उन पर मुकदमा दर्ज है. बिहार के साथ ही साथ दिल्ली में भी उन पर मुकदमा है. तेजस्वी यादव और उनके परिवार की तरह मुझे मुझे कोर्ट का मुंह नहीं देखना पड़ा है. तेजस्वी यादव से मैं कहना चाहता हूं कि जो भी मैंने कहा है, उस पर कायम हूं. आपके द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब जरूर दूंगा. स्वर्गीय सुशील मोदी तो लालू लीला लिखे थे, हम तो ठग ग्रंथ लिखने वाले हैं.
बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 26 अक्टूबर को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने जेडीयू नेता नीरज कुमार को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है. आठ पन्नों के इस कानूनी नोटिस में तेजस्वी यादव ने नीरज कुमार के आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है. उन्होंने 10 दिन के अंदर मानहानि के मुआवजे के तौर पर 12 करोड़ 10 लाख रुपये की मांग की है. नीरज कुमार ने तेजस्वी पर वेतन घोटाले का आरोप लगाया था.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…